भारतीय ट्रेड यूनियन संघ के आह्वान पर भाकपा व राजद कार्यकर्ताओं ने किया हड़ताल
निशांत भारद्वाज,बेगूसराय
भगवानपुर – केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल को लेकर भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी पथ पर भाकपा अंचलमंत्री रामचन्द्र पासवान के नेतृत्व में सड़क जाम कर केंद्र सरकार के मजदूर बिरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बंदी को सफल बताते हुए भाकपा के पूर्व अंचलमंत्री अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के खिलाफ काला कानून बना कर मजदूरों के शोषण, दमन में जुटी हुई है। जिसका हमलोग विरोध करते हैं। वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा ने कहा कि ट्रेड यूनियन का हम समर्थन करते हैं, और मजदूरों के हक की लड़ाई में हमलोग साथ हैं। केंद्र सरकार ने जो कानून बनाया है उसमें मजदूरों को हानि छोड़ कर कोई लाभ नहीं दिख रहा है। इस लिए राजद मजदूर बिरोधी कानून का विरोध करती है। उक्त मौके पर राजद जिलाउपाध्यक्ष दिनेश चौरसिया, युवा प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, मुखिया सीताराम महतों, गीता देवी, भाकपा नेता अशोक राय, गौडीशंकर राय, सुशील महतों, बीरबल दास, रणधीर राय, मदन पासवान सहित दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।