भाजयूमो जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं ने किया सीएम का अभिनंदन,बाइक रैली निकालकर जताया आभार।
रविवार, जमशेदपुर: देशभर में भाजपा की महाविजय व राज्य में प्रचंड जीत के चुनाव परिणाम के बाद पहली बार शहर आगमन पर भाजयूमो जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अधीन सातों मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर सीएम का विशाल अभिनंदन किया गया। सोनारी एयरपोर्ट से हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले के आगे-आगे गाजे-बाजे व ढ़ोल-नगाड़ों के संग बाइक रैली से आगवानी की। रैली में शामिल भाजयूमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा कार्यकर्ताओं के जोश व उत्साह को बढ़ाते हुए दिखे।
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद’ समेत ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।
इस दौरान अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि युवा शक्ति ने देश मे एक बार पुनः मजबूत सरकार दी है। युवा शक्ति के सामर्थ्य व समर्थन की बदौलत देश विकास की नई ऊंचाइयों को पार करेगा। कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में 28 वर्षीय युवा सांसद का चूनकर दिल्ली जाना भारतीय राजनीति में कई इशारे करता है। रैली के समाप्ति पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के अनुशासन व उत्साह की सराहना की। साथ ही, राज्य में मिले महाविजय पर युवा कार्यकर्ताओं के भागीदारी के प्रति आभार जताया। कहा कि युवाओं के सामर्थ्य व शक्ति किसी भी राष्ट्र के सुनहरे भविष्य के लिए नितांत आवश्यक है। भारत युवाओं के असीम शक्ति व ऊर्जा से भरा हुआ है। ज्ञात हो कि सीएम रघुवर दास ने संथाल परगना में कई जनसभाएं की जिससे झामुमो अपने ही गढ़ में चारों खाने चित हुआ। राज्य सरकार ने केंद्र की लोककल्याणकारी नीतियों को संगठन के बल पर प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा, परिणामस्वरूप प्रदेश की 12 सीटों पर एनडीए ने कब्जा जमाया।
स्वागत रैली को सफल बनाने में पूर्वी विधानसभा के युवा मोर्चा के अध्य्क्ष अभिषेक कुमार, मृत्युंजय यादव, विकास शर्मा, अमिश अग्रवाल, मनीष पांडेय, सनी संघी एवं विराट कुमार का अहम योगदान रहा।