भाजयुमो जमशेदपुर की विधानसभावार बैठकें हुई सम्पन्न
4 अगस्त को व्यापक सदस्यता अभियान चलाएगा भाजयुमो।।
चार अगस्त को बूथों पर प्रवास कर भाजयूमो बनाएगा 10,000 सदस्य- राजा
शुक्रवार, जमशेदपुर: भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने सदस्य्ता अभियान को बल देने के उद्देश्य से महानगर अधीन चारों विधानसभा में बैठकें सम्पन्न की । मंगलवार से प्रारंभ हुई बैठकों का दौर शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। मंगलवार व बुधवार को क्रमशः पोटका, पूर्वी विधानसभा की बैठकें हुई वहीं गुरुवार व शुक्रवार को जुगसलाई व पश्चमी विधानसभा की बैठकें सम्पन्न हुई।
विधानसभा बैठकों की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने सदस्य्ता अभियान को मिल रहे समर्थन पर ख़ुशी जताते हुए अभियान को और तीव्र गति से चलाने का निर्देश सभी मंडलों को दिया व युवाओं को ख़ास तौर पर जोड़ने का आह्वान किया। विभिन्न मंडलाध्यक्षों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजा ने बताया कि आगामी 4 अगस्त को सभी मंडल एवं जिला के पदाधिकारी अपने बूथों पर प्रवास करते हुए व्यापक सदस्य्ता अभियान चलाकर संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।राजा ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनना और स्वर्णिम राष्ट्र निर्माण में संकल्पबद्ध पार्टी के साथ जुड़ना गर्व की बात है। उन्होनें विश्वास जताया कि युवा कार्यकर्ताओं के मेहनत व सहयोग के बल पर प्रदेश द्वारा मिले लक्ष्य से अधिक का आंकड़ा पार करेंगे। संसद कार्यलय में हुई बैठक में कई युवाओं को पार्टी से जोड़ते हुए सदस्य्ता दिलाई गयी।
*विधानसभा वार संगठनात्मक बैठक:-*
पोटका – हाता स्तिथ पार्टी कार्यालय।
जमशेदपुर पूर्वी – भालूबासा स्तिथ किशोर संघ।
जुगसलाई – बिस्टुपुर स्तिथ सांसद कार्यालय।
जमशेदपुर पश्चिम – बिस्टुपुर स्तिथ विधानसभा कार्यालय।
बैठकों में मुख्य रूप से पोटका की विधायक श्रीमती मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार, पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा, पोटका विधानसभा के संयोजक उत्तम भगत,प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सह बैठक के प्रभारी प्रताप कटियार, प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश साहू, राजेश सिंह, दिनेश शर्मा, सुमित शर्मा, गौतम प्रसाद, बम दुबे, सुखदेव सिंह सुक्खू, श्वेता कुमारी, सतीश सिंह, कुमारेश उपाध्याय, मोहित शाह, अशोक सिंह, बंटी सिंह, रंजीत पांडेय, संजय शर्मा, जोगिंदर सिंह, प्रेम झा, उत्तम चौधरी, कौस्तभ राय, इंदरजीत सिंह, अमित अग्रवाल, बिनोद गुप्ता, मुकेश शर्मा, नारायण प्रसाद, सुनील गोराई, उमाशंकर मंडल,अभिषेक डे, मोहित पांडेय एवं सभी मंडल अध्य्क्ष उपस्तिथ थे।