Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता की मौत पर पश्चिम बंगाल में जमकर बवाल, गर्मायी राजनीति
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    भाजपा नेता की मौत पर पश्चिम बंगाल में जमकर बवाल, गर्मायी राजनीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. बंगाल में बीजेपी नेता की हत्या मामले में सीआइडी की टीम ने दो लोगों को किया गिरफ्तार किया है. इससे पहले उत्तरी 24 परगना जिले के टीटागढ़ में रविवार को भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के बाद से बंगाल की राजनीति गरमा गयी.सोमवार को भाजपा के एलान पर पूरा बैरकपुर इलाका बंद रहा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किये. दुकानें बंद रहीं. इस दौरान टीटागढ़, बैरकपुर, श्यामनगर, आमडांगा, भाटपाड़ा, नैहाटी, समेत कई जगहों पर भाजपा समर्थकों ने टायर जलाकर रास्ता जाम किया. कांकीनाड़ा में पानपुर मोड़ के पास सुबह भाजपा समर्थकों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि टीटागढ़ में जमकर बमबाजी हुई. ईंट-पत्थर चले.अवरोध हटाने गयी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गयी. ईंट-पत्थर फेंके गये. पुलिस ने आंसू गैस दाग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया. गौरतलब है कि रविवार रात टीटागढ़ थाने से कुछ ही कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता और पूर्व पार्षद मनीष शुक्ला की गोली मार कर हत्या कर दी थी. बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटना को लेकर दिनभर बवाल चलता रहा.इस बीच, सोमवार को भाजपा महासचिव व पाटीज़् के प्रदेश मामलों के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय और सांसद अर्जुन सिंह, मनीष शुक्ला के घर पहुंचे. उन्होंने मनीष शुक्ला के परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है.कैलाश विजयवर्गीय ने पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग की. वहीं दोपहर में दिवंगत नेता के शव के पोस्टमार्टम को लेकर एनआरएस कॉलेज एवं अस्पताल में भी जमकर हंगामा हुआ. मौके पर पहुंचे विजयवर्गीय व सांसद लॉकेट चटर्जी ने पोस्टमार्टम के समय भाजपा के प्रतिनिधि के उपस्थित रहने की मांग की. विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि मौत के 20 घंटे बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है, जबकि उनकी पत्नी व बच्चे पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथरस जा रहे पीएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से मिला संदिग्ध साहित्य
    Next Article रिश्वत देकर सुरक्षा की ड्यूटी पाने वाले से रक्षा की कितनी उम्मीद

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.