भाजपा जमशेदपुर ने मनाई भारतरत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन
■ ‘जेपी’ आजाद भारत के सबसे बड़े जनांदोलन व संघर्ष के प्रतीक पुरूष: गुंजन यादव
जमशेदपुर, गुरुवार। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती मनाई गई। रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मानगो जयप्रकाश नारायण सेतु के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जयप्रकाश नारायण अमर रहे’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनके संघर्षों को स्मरण किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि आजादी के पहले और बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण संपूर्ण जीवन भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। कॉंग्रेस सरकार के अन्याय एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ आजाद भारत के सबसे बड़े जन आंदोलन के प्रतीक पुरुष रहे जेपी नारायण ने सत्ता की कुर्सी से दूर रहकर देशवासियों में जो अलख जगाई, वह हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा व संघर्ष के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से थोपे गए भारतीय इतिहास के सबसे काले अध्याय आपातकाल का खात्मा कर लोकतंत्र की पुनः बहाली की। कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को नया जीवन देने वाले संपूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण के क्रांतिकारी विचार युवाओं को देशहित में योगदान हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहन्ती, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, बजरंगी पांडेय, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे