प्रकाशनार्थ: भाजपा गोलमुरी ने पंडित दीनदयाल जी की 52वीं पुण्यतिथि मनाई।
मंगलवार, जमशेदपुर: भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी ‘राणा’ के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल जी की 52वीं पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया गया। मंगलवार संध्याकाल गोलमुरी मेन रोड स्थित मंडल कार्यालय में भाजपाइयों ने पंडित जी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का प्रण किया। इस दौरान सभी ने संगठन के लिए समर्पण भाव से अंशदान कर आर्थिक सहयोग किया।
इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, प्रोबीर चटर्जी राणा, अमरजीत सिंह राजा, अजय सिंह, अशोक सामंत, मुकेश चौधरी, सोनिया साहू, बंटी अग्रवाल, सतीश शर्मा, पप्पू उपाध्याय, प्रेम झा, अनूप वर्मा, अभिमन्यु सिंह, नवजोत सिंह सोहल, रंजीत सिंह, सरस्वती साहू, सीमा जायसवाल, नेहा झा, बलबीर सिंह बबलू, उमेश गिरी, लक्ष्मण बेहरा, सन्नी सिंह चौहान, बच्चा बाबू, दीपक मुखर्जी, सरबजीत कौर,पिजुष पॉल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।