भरत सिंह ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया
जमशेदपुर 1 अगस्त – भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि अमर सिंह इस देश के जाने-माने समाजसेवी नेता थे! उनके दिल में हमेशा दूसरों के लिए प्यार रहता था! उन्होंने सदैव समाज के हित के लिए काम किया! आज उनकी मृत्यु से हमें गहरा दुख पहुंचा है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें! हमारी संवेदनाएं उनके परिवार एवं प्रिय जनों के साथ है!