Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से करें पालन :उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से करें पालन :उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से करें पालन – उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.)*

    *मुखिया अपने स्तर से संबंधित गांव के 2-3 स्वयं सेवकों की करें प्रतिनियुक्ति*

    जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) ने जामताड़ा जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि विभिन्न बैंक के शाखा, ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे की निकासी या अन्य कार्य करते समय कोविड-19 के मानकों के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करें। साथ ही चेहरे को मास्क, रुमाल एवं साफ कपड़े से नाक और मुंह को ढककर बाहर निकले।

    उपायुक्त ने सभी बैंकों/ग्राहक सेवा केंद्रों के शाखा प्रबंधकों/ संचालकों को निर्देश दिया कि वे आवश्यकतानुसार शेड (शामियाना/टेंट) आदि की व्यवस्था करें ताकि सामाजिक दूरी का अनुपालन सख्ती से हो सके।

    इस संदर्भ में उपायुक्त ने अग्रणी बैंक प्रबंधक एस एल बैठा को निर्देश दिया कि उनका दायित्व बैंक प्रबंधकों/ग्राहक सेवा केन्द्र संचालकों से सख्ती से अनुपालन करवाएंगे।

    वहीं जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से सभी मुखिया को निर्देश दें की वो अपने क्षेत्रांतर्गत बैंकों / ग्राहक सेवा केंद्रों में कोविड 19 के मानकों के अनुसार सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन हेतु संबंधित गांव के 2-3 स्वयंसेवकों को लगाना सुनिश्चित करेंगे।

    बैंकों/ग्राहक सेवा केंद्रों में सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन कराया जा सके इसके लिए उपायुक्त ने बैंकों/ग्राहक सेवा के केंद्रों पर 2 -2 गृहरक्षक या चौकीदार के संबंध में संबंधित अधिकारी को कार्य करने के लिए कहा गया है।
    उक्त आलोक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान मांझी ने बैंकों , राशन दुकानों, सब्जी मार्केट आदि स्थानों का निरीक्षण किया साथ ही संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वह समियाना/ टेंट आदि की व्यवस्था करें साथ ही सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन कराएं। सहायक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने कहा कि सामाजिक दूरी ही कोरोना वायरस के संक्रमण को रोक सकता है साथ ही कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने हेतु लोगों को जागरूक भी करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्वारंटीन सेंटर लोगों ने भरपेट भोजन नहीं दिये जाने का लगाया आरोप
    Next Article कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी को सख्ती से अनुपालन करना ही है:उपायुक्त

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.