
बेगूसराय में कृषि बिल के खिलाफ में प्रदर्शन का दौर जारी है । इसका खासा असर एनएच 31 पर देखने को मिल रहा है । सुबह से ही आन्दोलनं कारी सड़को पर जमा होकर एनएच 31 को जाम कर दिया । बात बाजार और दूसरे जगह की करे तो यहाँ स्थिती सामान्य रही । आज के बंद का सबसे खासा असर उनलोगों में देखने को मिला जो दूरदराज़ यात्रा करने के लिए घर से निकले थे । ऐसे लोग सुबह से ही बस स्टैंड पर गाड़ियों की प्रतीक्षा में भूखे प्यासे बैठे रहे । पर आंदोलनकारियों ने बस स्टैंड से एक भी गाड़ियो को निकालने नही दिया । इसे लोगो मे आज के बंद को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है । जब हमारे संवाददाता ने ऐसे लोगों से बातचीत की तो उनका दर्द फलक कर सामने आ गया । लोगों का कहना है कि आम लोगों को इस जाम के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

