Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय एसपी के समक्ष मछुआरों का आंदोलन शुरू, छौड़ाही ओपी एवं मंझौल ओपी अध्यक्ष के क्रियाकलापों के विरुद्ध भूख हड़ताल
    Uncategorized

    बेगूसराय एसपी के समक्ष मछुआरों का आंदोलन शुरू, छौड़ाही ओपी एवं मंझौल ओपी अध्यक्ष के क्रियाकलापों के विरुद्ध भूख हड़ताल

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृष्णा चौधरी की रिपोर्ट

     

    बेगूसराय : छौड़ाही प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सचिव कैलाश सहनी के नेतृत्व में सात मछुआरे छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार एवं मंझौल ओपी अध्यक्ष के द्वारा प्रताड़ित करने एवं मत्स्य विभाग के आदेश आदेश की अवहेलना करने के विरोध में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के कार्यालय के बाहर मंगलवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनके समर्थन में जिला के कई प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सचिव भी धरना पर बैठ गए हैं।
    एसपी कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे सचिव कैलाश सहनी, बिंदेश्वरी सहनी, रामपुकार सहनी, शिवजी सहनी, राजा कुमार सहनी, लवकुश सहनी एवं युगल सहनी का कहना था कि मुंगेर प्रक्षेत्र के मत्स्य उपनदेशक एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी ने पत्र जारी कर स्पष्ट रूप से छौड़ाही मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सचिव को परवाना निर्गत करने एवं शिकारमाही करने का आदेश दिया है। जिसके आलोक में निर्धारित शुल्क भी कोषागार में जमा कर दिया गया है। जलकर का लिस्ट भी उपलब्ध करवा दिया गया है। परंतु। छौड़ाही मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिमिटेड के अध्यक्ष अरुण कुमार सहनी छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार के मिलीभगत से जलकर से मछली की लूट करवा रहे हैं। विरोध करने पर उल्टे जलकर मालिक के ऊपर ही मछली लूट लेने की प्राथमिकी लगातार दर्ज कर प्रताड़ना कर रहे हैं। सोमवार को भी परोड़ा जलकर से मछली लूट ली गई। लेकिन ओपी अध्यक्ष ने आवेदन नहीं लिया और गाली गलौज कर के भगा दिया।
    भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना है कि दी बेगूसराय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखा मंझौल मे संयुक्त खाता संचालित है। समिति के सचिव का फर्जी हस्ताक्षर एवं मोहर मारकर समिति के अध्यक्ष अरुण सहनी के लेटर पैड पर दूसरा चेक बुक निर्गत करवा कर समिति के खाते से बीते 6 माह में लाखों रुपए निकासी कर गबन कर लिया गया है।
    इस बात को लेकर मुंगेर प्रक्षेत्र के उप मत्स्य निदेशक द्वारा दो दो बार जांच व कार्रवाई हेतु बैंक से आग्रह किया गया। उपनिदेशक ने बैंक शाखा प्रबंधक को भेजे पत्र में कहा था कि समिति के द्वारा सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई बैंक के स्तर से अभी तक नहीं की गई है। जिसके कारण समिति को हानि हो रही है। साथ ही सरकार को मिलने वाला राजस्व अप्राप्त है। बावजूद दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखा मंझौल द्वारा समिति के अध्यक्ष अरुण सहनी से दूसरा चेक बुक निर्गत करवाने के संबंध में कारण पृक्षा किए जाने के अलावे किसी तरह की जांच व कार्रवाई नहीं की गई। बीते 19 जनवरी को स्थानीय मंझौल ओपी में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया। बावजूद थानाध्यक्ष द्वारा किसी तरह की जांच व कार्रवाई नही की गई।
    एसपी महोदय को भी आवेदन देकर गबन मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। फिर भी मंझौल पुलिस द्वारा मामले मे किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
    पुलिस प्रशासन के असहयोगात्मक रवैया से समिति का पूंजी डूबने एवं मत्स्य जीवियों के रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न होने की स्थिति बन गई है। बाध्य होकर उसने न्याय पाने के लिए एसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।
    दूसरी तरफ भूख हड़ताल के समर्थन मे जल श्रमिक संघ के महासचिव रामबालक सहनी, सचिव अनिरुद्ध सहनी, मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड खोदावंदपुर के सचिव चंद्रदेव सहनी, बलिया प्रखंड सचिव गणेश सहनी, मटिहानी प्रखंड सचिव अवधकिशोर सहनी भी धरना दे रहे है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टीम अपर्णा के द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन
    Next Article हरदिया के पैक्स अध्यक्ष के निधन पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विधायक

    Related Posts

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.