Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, भोपाल से चुनाव लड़ना लगभग तय
    Breaking News खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    बीजेपी में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, भोपाल से चुनाव लड़ना लगभग तय

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल
    लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की हॉट सीट भोपाल से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बुधवार को साध्वी बीजेपी कार्यालय पहुंचीं और पार्टी के नेताओं के साथ भोपाल दफ्तर में बैठक की। बताया जा रहा है कि अब भोपाल सीट से उनका चुनाव लड़ना तकरीबन तय है। इस बीच साध्वी के बीजेपी में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी। अगर वह भोपाल से चुनाव लड़ती हैं तो उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से होगा। भोपाल बीजेपी दफ्तर में साध्वी प्रज्ञा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक चर्चा हुई।
    मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ से जब मीडिया ने साध्वी प्रज्ञा की बीजेपी में एंट्री पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि साध्वी का बीजेपी में शामिल होना पार्टी की मनोदशा को दिखाता है।
    शिवराज, उमा भारती के नाम की थी चर्चा
    साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी। मेरे पास शिवराज सिंह चौहान का समर्थन है।’ बता दें कि भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह को टिकट मिलने के बाद से ही बीजेपी खेमे में चर्चा तेज हो गई थी। भोपाल सीट से बीजेपी की तरफ से शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती और नरेंद्र सिंह तोमर तक का नाम सामने आ रहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी: रविकिशन ने लिया योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद
    Next Article कांग्रेस ने पूरे पिछड़े समाज को गाली दी, अब मुंह छिपाते फिर रहे नामदार: पीएम मोदी

    Related Posts

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    August 24, 2026

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    August 24, 2026

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    August 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    झारखंड- बंगाल सीमावर्ती इलाके में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

    बहरागोड़ा में चीनी के बढ़ते दाम से मिठाई कारोबार से लेकर घर की रसोई तक का बिगड़ा बजट

    ग्रामीणों ने काण्ड्रा पुलिस को भी घेरा, अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया

    काण्ड्रा में 75 साल की आस्था का उत्सव, दुर्गापूजा को मिलेगा भव्य स्वरूप

    पैगम्बर मोहम्मद की जयंती पर जमशेदपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

    बड़बिल-दो दिवसीय ऑल ओडिशा जेकेए कराटे चैंपियनशिप आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.