बिहार राज्य जल श्रमिक संघ बेगूसराय जिला कमेटी के आह्वान पर 17 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने डटे हुए हैं आज पांचवे दिन संघ के महासचिव रामबालक सहनी एवं बेगूसराय जिला सचिव अनिरुद्ध साहनी के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय के दोनों गेटों को जाम कर दिया गया जिला पदाधिकारी के द्वारा अनशन पर बैठे लोगों की मांगों पर वार्ता नहीं करने से बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के द्वारा दुख व्यक्त करते हुए बाध्य होकर आंदोलन को तेज किया गया अपने मांगों के समर्थन में नारा लगाते हुए अपने संबोधन में कहा कि जायज मांगों को अविलंब वार्ता कर मछुआरों को एवं जल करो पर सुरक्षा व्यवस्था किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मछुआरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है यही वजह है कि बिहार के मछुआरों को रोजगार के अभाव में दूसरे प्रदेश पलायन करना पड़ता है साथ ही सरकार प्रवासी मजदूरों के साथ छल कर रही है संघ के जिला सचिव अनिरुद्ध साहनी ने अनशन कारी के मांगों के समर्थन में समाहरणालय के दोनों गेट को जाम किया और पदाधिकारी के द्वारा अनशन कारी के मांगों को नहीं माना गया तो इस आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी मांगों के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि इनकी मांगे जायज है सारा पेपर जल श्रमिकों के पक्ष में है यह जिम्मेवारी प्रशासन की है कि उनके अधिकार क्षेत्र के अंदर अगर कोई असामाजिक तत्व जोर जबरदस्ती से मछली मारने का काम कर रहा है तो ऐसी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करते हुए दोषी के ऊपर सख्त कानूनी कार्यवाही किया जाए अपने संबोधन में ए आई वाई एफ के संयुक्त राज्य सचिव शंभु देवा ने कहा कि बेगूसराय जिले के जल जीवन हरियाली के तहत जितने भी जल करो में किए गए काम को कमेटी गठन कर जांच कर शेष बचे जल करो का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कर मिट्टी पूराही किया जाए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जल श्रमिक नेता चंद्र देव साहनी ने किया इस कार्यक्रम को रामरतन सहनी दिलीप सहनी अर्जुन साहनी रामबदन साहनी भोला साहनी बनारसी सहनी दयानंद सहनी सहित कई लोगों ने संबोधित किया भवदीय अनिरुद्ध सहनी जिला सचिव बेगूसराय बिहार राज्य जल श्रमिक संघ