*प्रदेश युवा राजद के तत्वाधान में राँची के हरमू मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली को पूर्व कृषि मंत्री ने किया संबोधित*
*लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : सत्यानन्द भोगता*
राँची/चतरा । युवा राष्ट्रीय जनता दल के तत्वधान में रविवार को राँची के हरमू मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली आयोजित हुई। खराब मौसम के बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा भाजपा सरकार गरीब विरोधी हैं। सरकार गरीबों का हक छीनने की काम कर रही है यह सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। वही जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री स राजद नेता सत्यानंद भोगता ने कहा कि रघुवर सरकार किसान विरोधी है।किसानों के लिए कुछ नहीं किया।आज आधा राज्य में सूखाग्रस्त है सरकार के पास ना कोई नीति है ना कोई योजना है। सरकारी कर्मी, किसान ,मजदूर सभी परेशान हैं ,यह हम सब के लिए परीक्षा की घड़ी है तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना है। और लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकना है। आज युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश साफ झलक रही है। रघुवर सरकार का समय और खेल समाप्त हो गया है। जनता ने ने कमर कस ली है।महागठबंधन कि सरकार बनाएंगे । देश में दिवालियापन है बैंकों के पैसे लूटे जा रहे हैं करखाना बंद हो रहे हैं रोजगार छीनने का काम सरकार कर रही है ।पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो बेरोजगार शिक्षित अशिक्षित युवाओं को देंगे रोजगारपुर्व मंत्री श्री भोगता ने कहा की यह डबल इंजन की सरकार नहीं, बल्कि डबल लूट की सरकार है।झारखंड वर्तमान में कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है। जल, जंगल, जमीन, खेत और खलिहान को बचाने के लिए चिंतन करने कीजरूरत है। भगवान बिरसा मुंडा, बुधू भगत, सिदो-कान्हू की संघर्ष की बदौलत अलग राज्य का सपना सकार हुआ। इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई, लेकिन राज्य अलग होने के बाद भी राज्यवासियों के सपने पूरे नहीं हुए। सरकार ने आदिवासी, दलितों, अल्पसंख्यकों के प्रति उदासीन रवैया अपनाया। पांच साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार रही। लेकिन इस सरकार ने झारखंडियों को बर्बाद करने का काम किया।कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने बारी बारी से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जन आक्रोश रैली में चतरा से पुर्व मंत्री के नेतृत्व में 5000 की संख्या में राजद कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे।मौके पर झारखंड राजद चुनाव प्रभारी सह पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह,युवा प्रदेश अध्यक्ष अनील यादव चतरा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव,घूरन राम, संजय यादव,पूर्णेन्दु यादव समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे