राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प.
नीमडीह प्रखंड के गुंडाबिहार गांव में रक्षाबंधन के मौके पर वन प्रबंधन संरक्षण समिति ने ‘एक पेड़ भाई के नाम’ अभियान चलाया। समिति के श्रीकृष्णा सिंह सरदार, नीमडीह प्रभारी फॉरेस्ट रतन गोराई, वनरक्षी रघुवर सिंह मुंडा व प्रभारी वनपाल सुरेंद्र गोप के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने पेड़ों की पूजा कर राखी बांधी और “पेड़ काटेंगे नहीं, काटने देंगे नहीं” का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि जंगल उनके जीवन का आधार है। गुंडाबिहार का जंगल मोर, लोमड़ी और हाथियों सहित वन्यजीवों का महत्वपूर्ण संरक्षण स्थल है। कार्यक्रम में मुखिया बुका सिंह, बासुदेव सिंह सरदार, उपमुखिया विश्वदेव महतो, हरे कृष्ण सिंह सरदार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। वन प्रबंधन संरक्षण समिति ने ‘एक पेड़ भाई के नाम’ अभियान चलाया। समिति के श्रीकृष्णा सिंह सरदार, नीमडीह प्रभारी फॉरेस्ट रतन गोराई, वनरक्षी रघुवर सिंह मुंडा व प्रभारी वनपाल सुरेंद्र गोप के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने पेड़ों की पूजा कर राखी बांधी और “पेड़ काटेंगे नहीं, काटने देंगे नहीं” का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि जंगल उनके जीवन का आधार है। गुंडाबिहार का जंगल मोर, लोमड़ी और हाथियों सहित वन्यजीवों का महत्वपूर्ण संरक्षण स्थल है। कार्यक्रम में मुखिया बुका सिंह, बासुदेव सिंह सरदार, उपमुखिया विश्वदेव महतो, हरे कृष्ण सिंह सरदार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

