जिला कांग्रेस को मिला फायर ब्रांड नेत्री ब्यूटी तिवारी
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन प्रदेश प्रभारी आर पी एन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देशानुसार बिरसानगर, संडे मार्केट में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आदिवासी समाज के गणमान्य सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिनमें कुंजल लकड़ा, सुसारी गुडिया, गबरियल मिंज, पोलित टोप्पो, क्षीता बेसरा का अंगवस्त्र प्रदान जिला अध्यक्ष बिजय खॉ तथा माला पहनाकर व्युटी तिवारी कार्यवाहक मुख्य संगठक सेवादल, फुलमनी सोरेन ने किया।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल लोहार ने किया।
वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हर हाल में आदिवासी समाज की अस्मिता को मजबूत किया जाएगा। जल जंगल जमीन की रक्षा के आंदोलन को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजय खॉ, खगेन चन्द्र महतो, राकेश तिवारी कोल्हान प्रवक्ता, रियाजुद्दीन खान, व्युटी तिवारी, धर्मेन्द्र सोनकर कोऑडिनेटर कोल्हान ओ बी सी विभाग, संजय सिंह आजाद, योगेन्द्र सिंह यादव, अशोक सिंह, गुरदीप सिंह, उषा यादव अध्यक्ष महिला कांग्रेस, बबलू झा, पवन कुमार बबलू, राम दरस चौधरी, भगवान शर्मा, संजय चौधरी, संजय घोष, ज्योत्सना सरदार, गोपाल लोहार, अरुण त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, सीताराम चौधरी, आमिर सोहेल, देव सरण सिंह, सुरेन्द्र कुमार वरीय उपाध्यक्ष, रीता शर्मा, मीना नाग, राज किशोर प्रसाद, सोनाराम नाग, राकेश झा, शिवराम प्रताप झा, सन्नी सिंह, सरोज यादव, तेज प्रताप, उज्ज्वल साहू, जितु सिंह, जयदेव चक्रवर्ती, भुरा, दिपक गुप्ता, मंजु दास, चंदन पांडेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
फुलमनी सोरेन ने आदिवासी नृत्य ग्रुप का नेतृत्व किया।
धन्यवाद ज्ञापन फुलमनी सोरेन ने दिया।