पूर्वी विधानसभा में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने संभाला प्रचार का कमान, लोगों को बताया डबल इंजन की सरकार से डबल विकास का महत्व
● मोर्चा अध्यक्ष विमल बैठा के नेतृत्व में बिरसानगर की अनुसूचित बस्तियों में चला सघन जनसम्पर्क
भारतीय जनता पार्टी पूर्वी विधानसभा में एक लाख से अधिक वोट हासिल करने के लक्ष्य को कमर कस चुकी है। इस रणनीति के तहत पार्टी के सभी मंडलों और मोर्चें भी चुनाव प्रचार अभियान में उतर आएं है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की निर्वाचन सीट जमशेदपुर पूर्वी में रिकॉर्ड बहुमत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्ययोजनाओं के तहत प्रचार में उतरी है। रविवार को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति बहूल बिरसानगर के बस्ती क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रचार का नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चाध्यक्ष विमल बैठा में किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं संग बिरसानगर के ज़ोन संख्या 8 स्थित रविदास कॉलोनी, जोन संख्या 1 स्थित दास पाड़ा, ज़ोन संख्या 2बी स्थित डूंगरी टोला में डोर-टू- डोर प्रचार अभियान चलाकर पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के पक्ष में वोट की अपील किया। कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पहली सरकार भ्रष्टाचार मुक्त रही और लगातार पाँच वर्षों का कार्यकाल पूर्ण करने वाली पहली सरकार रही। कहा कि महिलाओं के प्रति रघुवर सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। केवल पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में ही पच्चीस हज़ार से अधिक ग़रीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और मुफ़्त चूल्हे का वितरण किया गया है। रघुवर जी के प्रयासों से ही लाभुकों को पहले और दूसरे सिलेंडर का रिफिल भी मुफ़्त मिल रहे हैं। कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकारों से ही सर्वांगीण और डबल विकास संभव है। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शीतल दास समेत महामंत्री दिलीप मुखी एवं तारिणी रविदास समेत शिबू दास, कपिल कुमार, दीपक रविदास, चेतन मुखी, लालू मुखी, अभिषेक, वरुण दास, अर्जुन करुआ समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।