Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस के सामने 3 संतों की पीट-पीट कर बेरहमी से हुई हत्या
    Breaking News अपराध राष्ट्रीय संवाद विशेष

    पुलिस के सामने 3 संतों की पीट-पीट कर बेरहमी से हुई हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पालघर: पालघर जिला के कासा पुलिस स्टेशन अंतर्गत महाराष्ट्र और दादरा नगर हवेली बॉर्डर पर स्थित गडचिंचले गांव में संतों की पीट-पीटकर हत्या से संत समाज के साथ लोग स्तब्ध हैं. पुलिस की मौजूदगी में इस तरह के अमानवीय कृत्य से प्रशासन पर भी उंगलियां उठ रही हैं. लोग इस घटना को किसी साजिश के साथ जोड़कर देख रहे हैं.हमारा गांव, हमारा कानून वालों के सामने असहाय बने कानून के रखवालों की मौजूदगी में इस हत्याकांड में पालघर पुलिस ने करीब 101 लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को दहानू कोर्ट में पेश किया.कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपियों में से 9 नाबालिगों को भिवंडी सुधारगृह और बाकी सभी को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व स्थित हनुमान मंदिर के महंत सुशील गिरी महाराज ( 35 ), निलेश तेलगडे (30 ), महंत चिकने महाराज कल्पवृक्ष गिरी (70 ) गुरुवार को लॉकडाउन के कारण दादरा नगर हवेली के रास्ते इको कार में सवार होकर अपने गुरु की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सूरत जा रहे थे.

    कासा पुलिस स्टेशन अंतर्गत महाराष्ट्र और दादरा नगर हवेली बॉर्डर पर रात करीब 10 बजे 400 से 500 तक गडचिंचले गांव वालों ने इनकी कार को रोककर लाठी,डंडे, हथियार से हमला कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया.

    बताया जाता है कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों को भी तोड़ डाला, इस हमले में 2 पुलिस के जवान घायल हो गए संतों की मौत का तमाशा देखता रहा कानून घटना के जो वीडियो सामने आये हैं उसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार कानून के रखवाले सिपाही अपंग बेबस नजर आ रहे हैं. संत कभी पुलिस से तो कभी भीड़ से अपनी जान की दुहाई मांगते रहे.

    संतों को लग रहा था कि मौजूद पुलिस उन्हें बचा लेगी, लेकिन पुलिस ने खुद की जान तो बचा ली पर संतों की जान बचाने की कोशिश नहीं की. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बेबस और अपंग बनी रही. घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर अब निशानिया सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन इलाकों में कानून का नहीं, हमारा गांव, हमारा राज का नारा लगाने वालों का राज चलता है.

    हत्यारों को मिले कड़ी सजा इस घटना के बाद श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा वाराणसी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता महंत नारायण गिरी ने दुःख जताते हुए कहा कि जिस तरह बेरहमी से संतों की हत्या की गई, यह बहुत शर्म की बात है.हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए हम केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से मांग करते हैं.यह सभी महंत हमारे अखाड़े के सदस्य थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरिजन टोला में सोलरयुक्त जल मिनार की मांग
    Next Article 19 सफाई कर्मियों ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.