Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के शपथ ग्रहण पर भाजपा के मण्डलों में मनेगी दीपोत्सव, होगा सीधा प्रसारण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    पीएम मोदी के शपथ ग्रहण पर भाजपा के मण्डलों में मनेगी दीपोत्सव, होगा सीधा प्रसारण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी के शपथ ग्रहण पर भाजपा के मण्डलों में मनेगी दीपोत्सव, होगा सीधा प्रसारण

    लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा नित एनडीए गठबंधन को मिले प्रचंड बहुमत से कार्यकर्ता गदगद हैं। वहीं आम जनमानस के बीच भी भाजपा के प्रति सकारात्मकता देखी जा रही है। भाजपा ने इस ख़ुशी और गर्व के अवसर को पार्टी समर्थकों और मतदाताओं के बीच मनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दूसरी बार बतौर पीएम शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा इसे रामराज्य बता रही है और बड़ी उपलब्धि के रूप में देखती है। मोदी सरकार को लेकर देश का हर वर्ग उत्साहित है। जमशेदपुर महानगर के भाजपाई गुरुवार को दीपोत्सव मनाएंगे। इस आशय से भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने महानगर के सभी मंडलों को निर्देश दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आह्वाहन किया है कि सभी मण्डलों में पार्टी की ओर से चौक अथवा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के सीधा प्रसारण का प्रबंध किया जाए। वहीं शाम में लड्डू बाँटकर आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया जाए। भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के दिन (गुरुवार) को दीपोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों, प्रतिष्ठान और चौक-चौराहों पर दीप प्रज्ज्वलित कर मोदी सरकार का स्वागत कर मंगलकामनाएं देंगे। देश की उन्नति, समृद्धि, सुरक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मज़बूती के लिए मोदी सरकार 2.0 बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता मानतें है कि मोदी सरकार अगले पाँच वर्षों में कई बड़े फ़ैसले लेगी जो राष्ट्रवाद और सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इसके अलावे नौजवानों, किसानों और ग़रीब वर्ग के लिए भी सरकार अपेक्षित लक्ष्य को साधने की दिशा में तेज़ कदम बढ़ाएंगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को रामराज्य के आगमन का संदेश प्रचारित करते हुए दीपोत्सव मनाएंगे। इस आशय की जानकारी बुधवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी जी के शपथ समारोह में आजसू के कई दिग्गज होंगे शामिल 
    Next Article जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बहुत जल्द डोर-टू- डोर कचरा* *उठाओ सेवा प्रारंभ की जाएगी

    Related Posts

    साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया

    June 11, 2026

    छऊ नृत्य के उस्ताद परीक्षित महतो ने चंदनकियारी के माटी की कला को दिलाया है राष्ट्रीय सम्मान लेकिन सरकार का उनके उत्थान पर नहीं है कोई ध्यान

    June 11, 2026

    क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी?”

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया

    छऊ नृत्य के उस्ताद परीक्षित महतो ने चंदनकियारी के माटी की कला को दिलाया है राष्ट्रीय सम्मान लेकिन सरकार का उनके उत्थान पर नहीं है कोई ध्यान

    क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी?”

    साकची बाजार में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- हर वर्ग के उत्थान के लिए हुए ऐतिहासिक काम

    आदित्यपुर में लालू यादव के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    जमशेदपुर के मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश

    जमशेदपुर में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए 12 जून से यात्रा महंगी हो सकती है।

    जमशेदपुर में आत्मदाह की कोशिश, पारिवारिक विवाद से परेशान बुजुर्ग ने लगाई आग, युवक ने बचाई जान

    जमशेदपुर में 48 घंटे की अखंड धूनी तपस्या शुरू, विश्व कल्याण के लिए साधना में जुटा किन्नर अखाड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.