पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवादाता
पाकुड़ न्यायालय के समीप शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला, किसान और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, शिक्षकों की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
माकपा जिला सचिव गोपीन सोरेन ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता और किसान प्रभावित हो रहे हैं।कार्यक्रम के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को 13 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमित बिजली आपूर्ति, रोजगार, किसानों को सिंचाई सुविधा, अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति तथा महंगाई पर नियंत्रण की मांग की गई। माकपा नेताओं ने जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग की।

