Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लघंन, जवाब में भारतीय सेना ने मार गिराये 3 पाक सैनिक
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लघंन, जवाब में भारतीय सेना ने मार गिराये 3 पाक सैनिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की. जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के कम से कम 3 सैनिक मारे गए और करीब 8 सैनिक घायल हो गये. साथ ही भारतीय सैनिकों ने उनके कई बंकरों को भी तबाह कर दिए हैं.

    गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह 10:30 बजे नियंत्रण रेखा पर मनकेट सेक्टर में तकरीबन एक घंटे तक मोर्टार दागे. जिसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलाबारी शुरू कर दी और फिर जिसके बाद उस तरफ से गोलीबारी थम गई, लेकिन इसके बाद रात के 10 बजते ही पाकिस्तान के मेढर सेक्टर से गोलाबारी शुरू हो गई.

    भारतीय सेना की जवाबी गोलाबारी के दौरान पीओके के हाजीपीर, छंब तथा रखचिकड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना को नुकसान उठाना पड़ा है. इन्हीं सेक्टरों की तरफ से गोलाबारी की जा रही थी. इस सेक्टरों में आग की भयावह लपटे भी देखने को मिली थी. पाकिस्तान के मेढर सब डिवीजन में भी गोलीबारी की थी.

    इस बीच न महज नियंत्रण रेखा बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी गोलीबारी हुई. कठुआ जिले से हीरानगर सेक्टर में रविवार को तकरीबन 5 घंटे तक गोलीबारी जारी रही, जिसमें पाकिस्तान के कई घर और मवेशी को नुकसान पहुंचा है.

    फिलहाल तो इस गोलीबारी से दहशत का आलम है. खौफ में आए लोगों को अति सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि हर मौके पर भारतीय सैनिकों के समक्ष मुंह की खाने के बावजूद भी पाकिस्तान अपनी नापाक करतूतों से बाज नहीं आ रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस की जांच किट बनाने भारत पहुंची इजरायली टीम, 30 सेकेंड में मिलेगी रिपोर्ट
    Next Article आगामी दिनों बहुत से त्योहार आने वाले हैं, संक्रमण रोकने के लिए सावधानी जरूरी: पीएम मोदी

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.