Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परसूडीह के बाढ प्रभावित मकदमपुर ईलाके में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर का हुआ आयोजन, डॉक्टरों ने 305 मरीजों की जांच कर मुफ्त दी दवाइयां, झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी जी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    परसूडीह के बाढ प्रभावित मकदमपुर ईलाके में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर का हुआ आयोजन, डॉक्टरों ने 305 मरीजों की जांच कर मुफ्त दी दवाइयां, झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी जी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परसूडीह के बाढ प्रभावित मकदमपुर ईलाके में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर का हुआ आयोजन, डॉक्टरों ने 305 मरीजों की जांच कर मुफ्त दी दवाइयां, झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी जी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया आयोजन

    जमशेदपुर। पिछले कुछ दिन पूर्व परसुडीह के मकदुमपुर में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी जिसमें पूरा गांव डूब चुका था। इस भयावह स्थिति एवं बीमारी एवं संक्रमण होने की संभावना को देखते हुए सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, सैल्यूट तिरंगा, रोटारैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में झारखंड राज्य के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर का आयोजन पश्चिमी कालीमाटी पंचायत भवन जयप्रभा नगर गोलपहाड़ी में किया गया। रविवार को आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, मुखिया अरुण एक्का, सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी उपस्थित रहे।

    इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 305 से अधिक लोगों ने जांच करवाई। शिविर की विशेषता रही कि यह विशेष तौर पर फोर्टिस अस्पताल कोलकाता टीम के सदस्य फिजिशियन- डॉ एस सिंह, डेंटल- डॉ. पंकज कुमार, फिजियोथेरेपी- डॉ. साह और डॉ. सुनील,कैंप मैनेजर- बिकेश सिन्हा, फोर्टिस हॉस्पिटल, कोलकाता बीपी शुगर तकनीशियन- जमाली, संयोजक राजकपूर प्रसाद, बच्चे डॉ विजय कुमार, आई एएसजी आई हॉस्पिटल साकची, जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम एवं आई टीम रोगियों की जांच के लिए मौजूद थे और साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन का भी निशुल्क 100 से अधिक लोगों का बनाने का कार्य किया गया
    इस जांच शिविर में अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा लोगों की निःशुल्क जांच की गई। शिविर में पीड़ितों को दवा भी निःशुल्क मुहैया कराया गया। जिन मरीज़ों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, उनकी आंखों का ऑपेरशन भी संस्था द्वारा निःशुल्क कराया जाएगा।

    इस मौके पर नाम्या स्माइल फाउन्डेशन के आकाश श्रीवास्तव, विजय सोय,सतप्रीत सिंह, धवल सेट, पुर्नेन्दु आचर्या, अमन ठाकुर, रविकांत शर्मा, प्रेम श्रीवास्तव, जीतू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिवर्तमान बीडीओ संदीप कुमार पांडे का विदाई समारोह
    Next Article भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम में उमड़े कांग्रेसजन

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.