न्यायमूर्ति अजय त्रिपाठी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
कोरोना संक्रमण से कल देर रात दिल्ली में हुआ निधन
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत लोकपाल के न्यायिक सदस्य तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। स्वर्गीय त्रिपाठी कोरोना संक्रमण में थे दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था।
न्यायमूर्ति श्री त्रिपाठी पटना उच्च न्यायालय के भी न्यायधीश थे तथा वे झारखंड के बोकारो स्टील सिटी के रहने वाले थे। श्री शुक्ल ने न्यायमूर्ति त्रिपाठी के निधन को न्यायिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।
श्री शुक्ल ने कहा है कि न्यायमूर्ति श्री त्रिपाठी अच्छे अधिवक्ता रहे, सफल न्यायाधीश रहे तथा भारत के लोकपाल के रूप में बेहतर सेवा देश को दे रहे थे। कोरोना के चपेट में आने से उनका कल देर रात निधन हो गया।