नाला विधायक के विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने कि खबर से शिक्षक संघ में खुशी
बागडेहरी/जामताड़ा: नाला के नवनिर्वाचित विधायक रविंद्र नाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष होने की खबर से एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने विधायक महतो को फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन कर लिया है।सर्वसम्मति से नॉमिनेशन किया है किसी और की नॉमिनेशन नहीं होने की खबर सामने आई है।महतो के विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने से कुंडहित प्रखंड के पारा शिक्षकों में हर्ष और खुशी देखी जा रही है।इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रखंड अध्यक्ष दामोदर घोष, प्रखंड सचिव तापस राय ने कहा लगातार पारा शिक्षकों का शोषण हुआ है ।लाठीयां भी खानी पड़ी है। कहा कि अब राज्य में महागठबंधन हेमंत की सरकार बनी है।वही नाला विधानसभा से विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहे हैं ।जो पारा शिक्षकों के हित में पूर्ण रूप से कार्य होगी। यह मोर्चा को पूर्ण विश्वास है।