गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय)तेयाय ओ0 पी0 क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के वार्ड संख्या(१) में दहेज के लालच में निर्मम हत्या कर शव को फेक ससुराल पक्ष फरार हो गए। बताते चलें कि वर्ष 2020 में10 मार्च को बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछवाड़ा गांव निवासी कारी लाल साह की पुत्री प्रियंका कुमारी का विवाह लखनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 निवासी स्वर्गीय रामु लाल साह के पुत्र सोनू साह के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ की गई थी। करीब एक वर्ष दोनों के बीच अच्छा जीवन व्यतीत हुआ। उसके बाद दहेज की लालच में प्रियंका देवी के साथ लगातार ससुराल पक्ष वाले मारपीट कर रहे थे। गुरुवार की संध्या में जब लड़की पक्ष वालों ने प्रियंका देवी से मोबाइल पर बातचीत करने का प्रयास किया तो एक बार बात होने के बाद फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद लड़की पक्ष वालों ने ससुराल पहुंच खोजबीन करना शुरू किया। वही घटना की जानकारी तेयाय ओ0 पी0 अध्यक्ष को मिली। घटना की सुचना मिलते ही तेयाय ओ0 पी0 अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की तहकीकात की लेकिन ससुराल पक्ष व लड़की का अता पता नहीं चला। गुरुवार की मध्यरात्रि को प्रियंका का शव ससुराल के दरवाजे पर रखा था वही ससुराल पक्ष वाले घर से फरार हो गए थे मृतक के पिता कारी लाल शाह ने बताया कि दहेज के लिए लगातार प्रियंका के साथ मारपीट की जा रही थी। कल हम मोबाइल से कई बार बात करने का प्रयास किए लेकिन बातचीत नहीं हो पाई जब हम बेटी के ससुराल पहुंचे तो सभी लोग घर से फरार हो गए थे काफी खोजबीन करने के बाद पुनः फिर रात्रि में प्रियंका का शव दरवाजे पर फेंका मिला। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया। उन्होंने कहा कि घटना की तहकीकात कर अभिलंब दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वही ससुराल पक्ष के लोग फरार चल रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है वहीं घटना की वास्तविकता का पता लगाने के लिए पुलिस जॉच में जुट गई है।