Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब खास मशीन से होगी कोरोना संक्रमण की जांच, 24 घंटे में हो सकेंगे 1200 टेस्ट
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अब खास मशीन से होगी कोरोना संक्रमण की जांच, 24 घंटे में हो सकेंगे 1200 टेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते रोजाना एक लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किये जा रहे हैं. देश में अब तक देश में कोरोना वायरस जांच की संख्या 20 लाख पहुंच चुकी है. ये टेस्ट 504 सरकारी और निजी लैब में किये जा रहे हैं. इस बीच कम वक्त में कोरोना की ज्यादा जांच के लिए कोबास-6800 मशीन लायी गयी है. जिसे नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सौंप दी. भारत में ये अपने आप में कोरोना टेस्ट की पहली खास मशीन है.

    एनसीडीसी सेंटर में इस अत्याधुनिक मशीन के जरिये अब जांच की जाएगी. इस मशीन से 24 घन्टे में 1200 सैम्पल टेस्ट हो सकेंगे. जिससे एक साथ कई सैम्पल टेस्ट हो सकते हैं. इस मशीन के चलते पेंडेंसी भी खत्म हो जाएगी. मशीन को एनसीडीसी को सौंपते हुए डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि ये मशीन रोबोटिक्स से लैस है. जिससे हेल्थकेयर वर्कर्स को इंफेक्शन का खतरा नहीं होगा. टेस्ट भी ज्यादा तादात में रिजल्ट कम वक्त में आ जाएगा.

    जानकारी के अनुसार कोबास 6800 मशीन को टेस्टिंग के लिए न्यूनतम सीएसएल 2 और नियंत्रण लेवल के लैब की जरूरत होती है. इसे किसी भी फैसिलिटी पर नहीं रखा जा सकता है. कोबास वायरल हेपेटाइटिस बीएंडसी, एचआईवी, एमटीबी, पैपिलोमा, सीएमवी, क्लैमाइडिया और नेयसेरेमिया जैसे लक्षणों का पता लगाने में भी सक्षम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर पिछले तीन दिन में धीमी होकर 13.9 दिन हो गई है.

    साथ ही अब कोविड-19 की जांच की भारत की क्षमता प्रतिदिन 1,00,000 परीक्षण की हो गई है और अब तक करीब 20 लाख परीक्षण किए जा चुके हैं. देश में गुरुवार को कोरेाना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,549 हो गई, वहीं संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 78,003 पर पहुंच गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिछले चौबीस घंटे में दुनिया में सामने आये कोरोना के लगभग एक लाख नये मामले
    Next Article उबर के 3500 कर्मचारी हुए बेरोजगार, कंपनी ने कहा – आज आपका आखिरी दिन

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.