Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धर्मनिरपेक्षता का मतलब यह नहीं कि अपने धर्म को छोड़कर वोट की खातिर अपनी संस्कृति पर चोट करें : विजय सिन्हा
    Breaking News बिहार

    धर्मनिरपेक्षता का मतलब यह नहीं कि अपने धर्म को छोड़कर वोट की खातिर अपनी संस्कृति पर चोट करें : विजय सिन्हा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार : बिहार विधानमंडल में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के ताजिया पूजते एक वीडियो वायरल होने पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में लोग ताजिया पूजे या बुरका पहन लें, लेकिन अपने धर्म का अपमान न करें। उन्होंने कहा हिंदू सनातन सम्मान सभी सनातनियों की जिम्मेदारी है।भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए लखीसराय के विधायक श्री सिन्हा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि धर्म निरपेक्षता का यह मतलब नहीं कि अपने धर्म का अपमान करें। उन्होंने आगे कहा कि ताजिया पूजे या बुर्का पहन ले। वोट की राजनीति में जब नौटंकी ही करना है तो कुछ भी करें।उन्होंने कहा कि हम अपने धर्म का सम्मान करते हैं। सनातन में सभी वर्ग और धर्म के लोगों की सम्मान जिम्मेदारी है। अपने धर्म का मजाक कभी नहीं करेंगे, कुछ लोग वोट की तुष्टिकरण में लगे हैं।उन्होंने कहा कि हमलोग तो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन अपने धर्म का अपमान कभी नहीं स्वीकार करेंगे। वोट की तुष्टिकरण की राजनीति से यह संदेश कभी नहीं देंगे।उन्होंने कहा कि झूठी धर्मनिरपेक्षता बंद करें। आज सीमावर्ती इलाकों में जहां हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं, वहां क्या दशा हो गई। उस इलाके में बहन बेटियों पर हाथ डाला जा रहा है और भाजपा के कार्यकर्ता जब विरोध करते हैं तो उनकी हत्या तक कर दी जा रही है।श्री सिन्हा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुख्यमंत्री घबराहट में हैं और आत्मबल खो चुके हैं l जिस तरह सिद्धांतविहीन समझौता कर जनादेश का अपमान कर चोर दरवाजे से सुशासन का वादा कर उस ‘दुशासन ‘ को ले आए हैं जिस जंगलराज के खिलाफ वह लड़ाई लड़े थे l उन्हे लगने लगा है कि बिहार की जनता अब उन्हें माफ नहीं करेगी, ऐसे में वे एक सीट भी नहीं जीत सकते।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब गुजरात से यूपी गए तो भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और बनारस की संकरी गलियों को विश्व गौरव प्रदान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभूतपूर्व स्वागत, इंद्रदेव ने भी दिया आशीर्वाद, भारी बारिश में डटे रहे उत्साहित कार्यकर्ता, दी शुभकामनाएं
    Next Article विश्वविद्यालय का कारनामा, महज कुछ घंटे में बदले गये प्रभारी प्राचार्य

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.