धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।
राष्ट्र संवाद संवादाता
धनबाद के चनचनी कॉलोनी स्थित एक बंगले में तैनात प्राइवेट गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय अनिल सिंह के रूप में हुई है, जो व्यवसायी जितेंद्र अग्रवाल के यशोबन बंगले में गार्ड के तौर पर कार्यरत था। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बंगले के अंदर ही धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि अनिल सिंह रोज की तरह ड्यूटी पर था। रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया, लेकिन सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर लोगों को शक हुआ।
जांच करने पर उसकी मौत की जानकारी सामने आई। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं बंगला के मालिक के के द्वारा बिना मुआवजा ताकि है एंबुलेंस बुलाने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया । परिजनों का आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

