देश का संविधान बदलना चाहता है मोदी सरकार:तेजस्वी
चतरा,18 अप्रैल:चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज में आयोजित चुनावी सभा मे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश ,संविधान,और आरक्षण नरेंद्र मोदी के हाथों में असुरक्षित है।मेरे पिता लालू प्रसाद यादव को साजिश के तहत जेल में बंद कर के रखा गया है।लेकिन मैं उसका बेटा हूं।कोइ माई का लाल मे दम है तो आरक्षण को खत्म करके दिखाए।संविधान बदलने का प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने मनुवादियों और भाजपाइयों को चुनौती देते हुए कहा बाबा भीमराव अंबेडकर की बनाई हुई संविधान ही भारत में चलेगा। देश में नफरत फैला कर भाई को भाई से लड़वाने का काम अब नहीं चलेगा।2014 ई मे खुद को चाय वाला बता कर हुकूमत बनाया था।2019 ई के आम लोकसभा चुनाव मे चाय वाला से चौकीदार बन गया है।अगर चौकीदारी ठीक से करता तो देश के गरीब लोगों का अरबो खरबो रुपया लेकर भगौड़े देश छोड़ कर भाग नहीं जाता। तेजस्वी ने कहा कि सरकारी नौकरियों का निजीकरण किया जा रहा है।अपनी पसंदीदा कम्पनियों के हाथों सरकारी नौकरियों को बेची जा रही है।इसी लिए यह सरकार मुद्दे की बात नहीं कर हिन्दू, मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद और धर्मों के नाम पर आपको उलझा और लड़ा रही है।ताकि देश में जो वास्तिक समस्याएं हैं उस से भटकाया जा सकता है।इन मनुवादियों और भाजपाइयों की साजिश को समझना होगा।इस लिए यह चुनाव किसी व्यक्ति, या दल का नहीं है।बल्कि देश को बचाने, आरक्षण और संविधान को बचाने का चुनाव है। जनसभा में तेजस्वी यादव ने चतरा सीट से राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद को जिताने की अपील की।इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव एवं चतरा विधानसभा प्रभारी अशोक गहलौत और उनके दर्जनों समर्थकों ने आजसू पार्टी छोड़ कर राजद की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा को राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के जीतनराम मांझी,राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव,झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता एवं अशोक गहलौत ने भी संबोधित किया।