निजाम खान
*जिला वासियों की जरूरत को पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन तत्पर:- उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा*
*दूसरे राज्यों एवं अन्य जिलों से आए हुए लोगों को चिन्हित कर सूची बनाकर सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखें:- उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा*
आज दिनांक 31 मार्च 2020 को उप विकास आयुक्त से श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने फतेहपुर प्रखंड के पंचायत सचिवालय शिमला डगाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में बनाएं गए सरकारी क्वारांटाइन सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार को निर्देश दिया कि दूसरे राज्यों या अन्य जिले से आए हुए लोगों को चिन्हित कर उसकी सूची बनाकर सरकारी Quarantine केंद्र में रखना सुनिश्चित करेंगे।
वहां सभी तरह की आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देश दिया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर को मॉनिटरिंग भी करेंगे।
उप विकास आयुक्त द्वारा कहा गया कि सरकारी Quarantine केंद्र या अन्य जगह में सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करेंगे।
उप विकास आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही खाद्यान्नों संबंधी उपलब्धता की जानकारी ली गई।
उप विकास आयुक्त द्वारा कहा गया कि खाद्यान्न की समस्या होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।