Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: साड़ी पहनी महिला को प्रवेश नहीं देने वाले रेस्टोरेंट को MCD ने कराया बंद
    Breaking News Headlines

    दिल्ली: साड़ी पहनी महिला को प्रवेश नहीं देने वाले रेस्टोरेंट को MCD ने कराया बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2021Updated:September 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दक्षिण दिल्ली में जिस रेस्तरां ने गत सप्ताह साड़ी पहनी एक महिला को कथित तौर पर प्रवेश नहीं करने दिया था, उसे अब बंद कर दिया गया है. खास बात यह है कि वैध लाइसेंस नहीं होने के चलते नगर निकाय द्वारा उसे नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद उस रेस्तरां को बंद किया गया. जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के महापौर मुकेश सूर्यन ने इसकी पुष्टि की है कि रेस्तरां बंद हो गया है. सूर्यन ने कहा, “अकीला रेस्तरां बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था. उसे हमने बंद किये जाने का नोटिस जारी किया, जिसके बाद अब वह बंद हो गया है. रेस्तरां निकाय से मंजूरी लिए बिना चल रहा था. इसलिए हम डीएमसी (दिल्ली नगर निगम) अधिनियम के तहत जुर्माना लगाने के प्रावधान समेत अन्य कार्रवाई की संभावना को भी तलाश रहे हैं.”

    एसडीएमसी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि एंड्रूज गंज के अंसल प्लाजा में स्थित अकीला रेस्तरां को बंद करने का नोटिस जारी किया गया, क्योंकि वह बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था. नोटिस 24 सितंबर को जारी किया गया था जिसमें कहा गया कि क्षेत्र के लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 21 सितंबर को जांच में पाया कि प्रतिष्ठान बिना स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के अस्वच्छ स्थिति में चल रहा था. रेस्तरां ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा भी किया था. एसडीएमसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, “लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 24 सितंबर को फिर से स्थल का निरीक्षण किया और पाया कि उसी स्थिति में व्यवसाय चल रहा था. आपको यह नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर व्यवसाय बंद करने का निर्देश दिया जाता है और ऐसा नहीं करने पर बिना कोई नोटिस जारी किये सीलिंग समेत उचित कार्रवाई की जा सकती है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों के प्रदर्शन पर सुको ने केन्द्र से कहा- बहाने न बनाएं, कानून का पालन करवाना आपका काम
    Next Article भगवानपुर प्रखण्ड में मतदान खत्म होते ही जीत हार की अटकलें हुई तेज ।

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.