Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जैक बोर्ड कला संकाय की स्टेट टॉपर नंदिता हरिपाल को भाजपा महानगर ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    जैक बोर्ड कला संकाय की स्टेट टॉपर नंदिता हरिपाल को भाजपा महानगर ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जैक बोर्ड कला संकाय की स्टेट टॉपर नंदिता हरिपाल को भाजपा महानगर ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

    शनिवार, जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव लौहनगरी के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित कर रहे हैं। इसी क्रम में, शनिवार को गुंजन यादव ने झारखंड अधिविध परिषद के इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की छात्रा नंदिता हरिपाल के स्टेट टॉपर बनने पर सोनारी स्थित उनके आवास जाकर उन्हें सम्मानित किया। नंदिता हरिपाल ने झारखंड अधिविध परिषद द्वारा जारी परिणाम में कला संकाय में 83.8% प्राप्तांक के साथ पूरे झारखंड में अवल्ल होने का गौरव प्राप्त किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने नंदिता को पुष्गुच्छ, अंगवस्त्र, कलम व उपहार भेंटकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की। बातचीत के क्रम में नंदिता हरिपाल ने बताया कि उनका सपना पत्रकार बन देश की सेवा करने की है। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि संसाधन की कमी से अवसरों का आभाव नही होता है। इतिहास जीरो से हीरो बनने वालों के गाथाओं से भरा पड़ा है। शिक्षा किसी भी प्रकार के धन-दौलत की मोहताज नही होती। नंदिता हरिपाल ने अपने लगन व मेहनत से इसे साबित किया है। जमशेदपुर की बेटी नंदिता ने आभाव के बीच उपलब्धि हासिल कर अपने माता-पिता के साथ जमशेदपुर का नाम रौशन किया है। गुंजन यादव ने उनके माता-पिता को भी इस अवसर पर बधाई दी व उच्च शिक्षा में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, दिनेश शर्मा, अभिमन्यु सिंह चौहान व अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो के बालिगुमा में भाजपा नेता राजेश सिंह पर पिछले दिनों हुई फायरिंग की घटना में एक नया मोड़
    Next Article भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अमर बाउरी के शहर आगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

    Related Posts

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    May 17, 2025

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    May 17, 2025

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    May 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, आज 12 परीक्षा केन्द्रों पर 7507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    आज गोलमुरी जॉगर्स पार्क से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी ‘सिंदूर यात्रा’, विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में होगा आयोजन

    तिरंगे का भी अपमान कर रहे हैं भाजपाई, कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त

    भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री बीआर गवई से मिले राजेश शुक्ल,किया अभिनंदन

    विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.