Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएनएसी में भारी वित्तीय अनियमितता राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने उठाई जांच की मांग, बताया करोड़ों का है घोटाला
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    जेएनएसी में भारी वित्तीय अनियमितता राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने उठाई जांच की मांग, बताया करोड़ों का है घोटाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेएनएसी में भारी वित्तीय अनियमितता राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने उठाई जांच की मांग, बताया करोड़ों का है घोटाला
    जमशेदपुर :- जे एन ए सी में भारी वित्तीय अनियमितता बरती गई है. इस वित्तीय अनियमितता से वित्तीय घोटाले की बू आती है, और यह मामला बड़ी सरकारी राशि के गबन का है. इसकी जांच की मांग उठी है . राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने इस अनियमितता की जांच की मांग उठाई है. संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने डी डी त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष पदाधिकारी के नाम एक पत्र दिया है जिसमें इस पूरे घोटाले की जांच की मांग रखी गई है . जिसमें कहा गया है कि क्या जमशेदपुर अक्षेस भ्रष्टाचार का टकसाल है ? क्या अक्षेस की आड़ में टाटा स्टील और सरकार कोई गुप्त एजेंडा चला रही है ? संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले में स्पष्टीकरण दिए जाने की मांग की है. प्रदेश अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने बताया कि साल 1998 के सितंबर महीने के बाद से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का नियंत्रण सरकार के पास कैसे आ गया. उन्होंने बताया की अधिसूचित क्षेत्र समिति टाटा के संवेदक के रूप में काम करती थी. जिसका मुख्य काम टाटा कमांड एरिया में साफ-सफाई कराना और बदले में लगान वसूलना था, लेकिन सितंबर 1998 के बाद से अचानक यह विभाग सरकार के नियंत्रण में चला गया और इसके कर्मचारियों एवं अधिकारियों का खर्च टाटा प्रबंधन ना देकर सरकार देने लगी. वैसे उन्होंने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर झारखंड बने 20 साल हो चुके हैं. इतने दिनों तक आखिर इसकी मांग क्यों नहीं उठी. फिलहाल डीडी त्रिपाठी के इस खुलासे के बाद सरकारी महकमे में हलचल तेज हो गई है. विशेष पदाधिकारी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में डीडी तिवारी के अलावे मनोज अग्रवाल, राजकुमार वर्मा , उपेंद्र तिवारी , विजय सिंह , लैला तिवारी समेत अन्य लोग शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंवेदक की लापरवाही से सालुका-कुंडहित मुख्य सड़क हुई ध्वस्त, उपायुक्त से गुहार
    Next Article ढाई वर्षों में एक इंच भी नहीं हुआ सड़क निर्माण आक्रोशित ग्रामीणों नें निर्माण एजेंसी व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.