निजाम खान
*जिले में धान की खरीददारी की रफ्तार अच्छी है। पैक्स धान की खरीददारी करने में रूचि ले रहा है।इससे किसान खुश है।वे धान बेचने के लिए अब बिचौलियों का सहारा नहीं ले रहे है।*
आज दिनांक 19 मार्च 2020 को जिला आपूर्ति कार्यालय में धान अधिप्राप्ति काे लेकर पैक्स अध्यक्षों के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया के अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति की गति को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित धान अधिप्राप्ति के नियम की चर्चा की। बताया गया कि धान अधिप्राप्ति का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2000/क्विंटल है। साथ ही केन्द्र पर माप तौल की मशीन, नमी मापक यंत्र , बोरा सिलाई मशीन आदि की व्यवस्था किया गया है। इस बार जिले को 80 हजार क्विंटल धान की खरीदारी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।जिसमें से अभी तक 55 हजार क्विंटल की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। किसानों की राशि डायरेक्ट किसानों के खातों में भेजी जा रही है। इस बार भी धान अधप्राप्ति केंद्र प्रखंड स्तर को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2019-20 अंतर्गत साफ-सुथरे एवं सूखे हुए धान जिसकी नमी की मात्रा सरकार द्वारा निर्धरित 17 प्रतिशत से अधिक नहीं हो। पैक्स अध्यक्षों को बताया गया कि पूरी अधिप्राप्ति की प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। संबंधित मिल से सीएमआर एफसीआई को प्राप्त हो रही है।
*बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया के द्वारा यह भी बताया गया*
सरकार के संयुक्त सचिव के आदेशानुसार कोरोना के संभावित संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु यह निर्णय लिया गया है कि अगले आदेश तक सभी ऑनलाइन मोड में कार्यरत जन वितरण प्रणाली दुकानों से बायोमेट्रिक सत्यापन के बगैर (बिना अंगूठे के निशान एवं आंख के पुतली के) राशन का वितरण किया जाए।
जिन राशन कार्ड धारकों का मोबाइल नंबर राशन कार्ड में शेडेड है, उनके द्वारा राशन उठाव किए जाने की स्थिति में कार्ड धारक का राशन कार्ड नंबर ई पाश मशीन में डालने पर उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।उस ओटीपी को ई पाश में दर्ज कर संबंधित लाभुको को राशन का वितरण किया जाएगा।
मौके पर MO, पैक्स अध्यक्ष कार्यालय के लिपिक रीमा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।