जामताड़ा,झारखंड:जामताड़ा जिले के पूर्व उप विकास आयुक्त एवं वर्तमान उप विकास आयुक्त, रामगढ़ श्री नागेंद्रb कुमार सिन्हा के 16.जून.2023 को हैदराबाद में इलाज के क्रम में निधन होने की सूचना मिलने पर आज 17 जुलाई 2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अंतर्गत सभी वरीय पदाधिकारी एवं अन्य कार्यालय प्रधान तथा समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों के द्वारा 02 मिनट का मौन रखा गया।
आयोजित शोक सभा में स्व0 नागेंद्र कुमार सिन्हा के व्यक्तित्व एवं जामताड़ा में किए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान, उप निर्वाचान पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।