Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में दो से आठ फ़रवरी तक होगी भोजपुरिया क्रिकेट लीग
    Breaking News झारखंड

    जमशेदपुर में दो से आठ फ़रवरी तक होगी भोजपुरिया क्रिकेट लीग

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में दो से आठ फ़रवरी तक होगी भोजपुरिया क्रिकेट लीग

    ● 40 टीमें लेंगी सकेंगी हिस्सा, विजेता टीम के लिए 51000 की राशि तय।
    ● उपविजेता टीम को 25000 रुपये के अलावे मैन ऑफ द सिरीज़ पुरस्कार भी मिलेंगे।
    ● दूरभाष संख्या 6200560375, 7717704040, 9693401770 अथवा 7979043747 पर संपर्क कर प्रवेश ले सकेंगी टीमें।

    शहर के युवा क्रिकेटरों को उचित मंच देने के उद्देश्य से भोजपुरीया क्रिकेट लीग की शुरुआत की गयी है। सामाजिक संस्था भोजपुरी नवचेतना मंच ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फ़िट इंडिया मुहिम से प्रेरित होकर इस दिशा में पहल की है। टेनिस बॉल क्रिकेट की शहर की सबसे बड़ी टूर्नामेंट होने का दावा किया गया जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों के लिए ट्रॉफ़ी सहित बंपर इनामी राशि होंगे। दो फ़रवरी को भोजपुरी क्रिकेट लीग की शुरुआत होगी। प्रति दिन आठ-आठ ओवरों के तीन से चार मैच संपन्न कराए जाएंगे। सभी मैच टिनप्लेट चौक के नज़दीक केबल क्लब क्रिकेट मैदान में खेली जाएगी। भोजपुरीया क्रिकेट लीग के आयोजकों ने दावा किया है कि बिना प्रचार प्रसार के ही अबतक बीस टीमों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।बताया गया कि टूर्नामेंट की फ़ाइनल मैच दूधिया रौशनी में 08 फ़रवरी को खेली जाएगी। खेल के नियमों के आशय की जानकारी देते हुए बताया कि लेग बिफोर विकेट के नियम को छोड़कर फ़टाफ़ट क्रिकेट प्रारूप के सभी शेष नियम लागू होंगे। हिस्सा लेने वाली टीमें अपनी जर्सी में उतरेंगी। टीम की जर्सी नहीं होने की स्थिती में सफ़ेद टी-शर्ट और काले रंग की ट्राउज़र अनिवार्य है। बताया कि बड़ी इनामी राशि प्रतिस्पर्धा वाले इस क्रिकेट लीग के लिए बड़ी तादाद में टीमें जुटेंगी। इनामी राशि के रूप में लीग की विजेता टीम को 51000 तथा उपविजेता टीम को 25000 रुपये ट्रॉफ़ी सहित दी जाएगी। वहीं टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि अधिकतम 32 टीमें हिस्सा ले सकेंगी। टीमों की इंट्री फ़ीस 2500 रुपये निर्धारित है। दूरभाष संख्या 6200560375, 7717704040, 9693401770 अथवा 7979043747 पर संपर्क कर प्रवेश शुल्क देकर टीमें टूर्नामेंट में एंट्री ले सकेंगी। मंगलवार को निर्मल गेस्ट हाउस में भोजपुरी क्रिकेट लीग (BCL) की आयोजक संस्था भोजपुरी नवचेतना मंच ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सम्बंधित जानकारियां दी। पत्रकार वार्ता के दौरान चर्चित समाजसेवी अप्पू तिवारी, जयप्रकाश सिंह , रत्नेश सिंह, ऋषभ सिंह, गौतम दुबे, अविनाश सिंह सोनू इत्यादि मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझंडोत्तलन में बागडेहरी थाना परिसर में उमड़ा जनशैलाब
    Next Article उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.