चांडिल में अवैध शराब के अड्डे पर छापा, 400 किलो जावा महुआ जब्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
चांडिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब तैयार किए जाने की सूचना पर उत्पाद विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। डोवो कड़ीपत्थर स्थित नदी किनारे चल रहे अवैध चुलाई अड्डे पर छापेमारी कर विभाग की टीम ने उसे ध्वस्त कर दिया। मौके से 400 किलो जावा महुआ और 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद हुई।
उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद अवैध उत्पाद को जब्त कर लिया है। विभाग के मुताबिक कार्रवाई उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सूचना के आधार पर टीम ने नदी किनारे स्थित स्थल पर छापेमारी की थी।
अवैध चुलाई अड्डे के संचालक के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

