Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    अफसर नवाज पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर एक पिस्टल भी बरामद की गई है, जिसके घटना में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है. चांडिल एसडीपीओ ने बताया कि 2 जून की दोपहर इस्लामनगर वार्ड संख्या-5 स्थित मजार के पीछे अफसर नवाज पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एक टीम का गठन करते हुए तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. गठित विशेष टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

    तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलमान उर्फ जम्बू को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-17 का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद उसे कपाली लाकर पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं. आरोपी की निशानदेही पर एक पिस्टल भी बरामद की गई है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल फायरिंग की घटना में हुआ था या नहीं.

    आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है. वहीं इस कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है

    कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इस अभियान में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, सब-इंस्पेक्टर हीरालाल मुंडू, टाइगर जवान विपिन कुमार समेत सशस्त्र बल के अन्य जवान शामिल रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण
    Next Article एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.