Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खंडर में तब्दील हुआ मिहिजाम का औद्योगिक क्षेत्र, सरकार और प्रशासन मौन
    Breaking News झारखंड

    खंडर में तब्दील हुआ मिहिजाम का औद्योगिक क्षेत्र, सरकार और प्रशासन मौन

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिनेश कुमार रजक की रिपोर्ट

    मिहिजाम(जामताड़ा):   जामताड़ा जिले का प्रमुख स्थान मिहिजाम, जो कि पश्चिम बंगाल व झारखंड की सीमा पर स्थित है। कहने को तो यह औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन यहां के अधिकांश फैक्ट्रियां वर्षों से बंद रहने के कारण खंडहर में तब्दील हो चुकी है, लेकिन इस ओर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही राज्य सरकार गंभीर दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संयुक्त बिहार के समय में मिहिजाम को औद्योगिक क्षेत्र बनाया गया था। यहां दर्जनों फैक्ट्री खुली लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते धीरे-धीरे सब बंद होते चले गए। अगर सरकार इस पर ध्यान आकर्षित करे तो यह फिर से विकसित की ओर अग्रसर हो सकता है।

    विधायक इरफान अंसारी ने चुनाव आयोग के फैसले पर उठाया सवाल
    कहा- राज्यसभा चुनाव पर पड़ेगा असर: 
    रोजगार के लिए लोगों को नहीं करना पड़ेगा पलायन।
    बताया जाता है कि संयुक्त बिहार सरकार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मिहिजाम में औद्योगिक क्षेत्र बनाया गया था। उस दौरान यहां काफी संख्या में फैक्ट्रियां खोली गयी थी और चालू भी हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण एक-एक कर सभी फैक्ट्रियां बंद होती चली गई। जो भी यहां के लोगों के लिए रोजगार का साधन था, वह समाप्त होता चला गया। स्थानीय विधायक इरफान अंसारी ने फैक्ट्री चालू कराने का प्रयास नहीं होना व औद्योगिक क्षेत्र के पूर्ण विकास नहीं होने की जिम्मेवारी पूर्व की सरकार को ठहराया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार टीम भेजकर सर्वे करवाएगी। सर्वे के बाद अगर लगेगा कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित के लायक है तो इस पर काम किया जाएगा। मामले में जामताड़ा उपायुक्त गणेश कुमार ने भी हरसंभव सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि बंद पड़े फैक्ट्रियों को विकसित करने को लेकर फैक्ट्री के मालिकों को जानकारी की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद बैठक की जाएगी। बैठक के बाद जो समस्या आएगी, उसे दूर कर फैक्ट्री चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।

    मिहिजाम औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प: 
    बता दें कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद लोगों में यह उम्मीद जगी थी कि वीरान पड़े इस मिहिजाम औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प होगा। कितनी सरकारें आई और गई, लेकिन मिहिजाम औद्योगिक क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। जरूरत है इसे विकसित करने की, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया हो सके।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    May 14, 2025

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.