Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड-19 से बचने के लिए करें निर्देशों का पालन, नहीं तो होगी कार्रवाई:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    कोविड-19 से बचने के लिए करें निर्देशों का पालन, नहीं तो होगी कार्रवाई:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *COVID-19 से बचने के लिए करें निर्देशों का पालन, नहीं तो होगी कार्रवाई: – उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.)*

    *फल, दूध ,सब्जी एवं राशन की दुकानें प्रातः 7:00 बजे से संध्या 7:00 बजे तक खुली रहेगी*

    *अन्य सामग्रियों (जिसकी अनुमति दी गई है) दुकाने प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुली रहेगी*

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) तथा पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार (भा.पु.से.) के संयुक्त आदेश संशोधन द्वारा
    MHA के आदेश संख्या 40-3/2020-DM-1(A) दिनांक -30.05.2020 की कंडिका 3 में वर्णित आदेश Movement of individuals shall remain strictly promoted between 09.00 PM to 05.00 AM throughout the country , except for essential activities. Local authorities shall issue order, in entire area of their jurisdiction, under appropriate provision of law, such as under section 144 of CrPC and ensure strict compliance के आलोक में इस कार्यालय के संशोधित संयुक्त आदेश संख्या 450 गो. (आ.) दिनांक- 09.05.2020 में आंशिक संशोधन करते हुए जामताड़ा जिले में दिनांक- 03.06.2020 से दिनांक – 30.06.2020 /अगले आदेश तक फल ,सब्जी, दूध राशन की बिक्री हेतु समय प्रतिदिन प्रातः 9:00 से संध्या 9:00 तक पुर्णनिधरित किया गया था।

    फल ,सब्जी, दूध ,राशन विक्रेताओं की असुविधाओं को ध्यान में देखते हुए उपायुक्त के द्वारा *केवल दूध ,फल ,सब्जी एवं राशन की बिक्री हेतु समय दिनांक-04.06. 2020 से प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से संध्या 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है तथा अन्य सामग्रियों (जिसकी अनुमति दी गई है) की बिक्री हेतु समय प्रतिदिन प्रातः 9:00 से रात्रि 9:00 तक पूर्णनिर्धारित किया गया है।*

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा की ऐसी सूचनाएं प्राप्त हुई है कि संबंधित विक्रेताओं द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सभी निर्धारित/ उपायों/ निर्देशों /मानकों (तथा सामाजिक दूरी/ हैंड वॉशिंग /सैनिटाइजिंग/ मास्क का उपयोग आदि) का अनुपालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।

    कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सभी निर्धारित उपायों/ निर्देशों / मानकों (तथा सामाजिक दूरी /हैंडवाश/ सैनिटाइजिंग/ मास्क का उपयोग आदि) का अनुपालन के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण संबंधी पूर्व निर्गत आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जामताड़ा नगर पंचायत हेतु *श्री आशुतोष सिंह, अंचल निरीक्षक, जामताड़ा एवं थाना प्रभारी जामताड़ा तथा मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र हेतु श्री अरुण कुमार पाण्डेय , टी. भी. ओ. मिहिजाम एवं थाना प्रभारी मिहिजाम एवं संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारी* को अपने कार्यों के अतिरिक्त क्रमशः दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है तथा निर्देश दिया गया है कि अपने- अपने क्षेत्र अंतर्गत उक्त अवधि में वर्णित वस्तुओं की बिक्री निर्धारित समय अनुसार ही हो तथा लोगों का अनावश्यक भीड़ भाड़ नहीं होने दें। साथ ही खरीददारी के समय कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सभी निर्धारित उपायों /निर्देशों /मानकों (तथा सामाजिक दूरी/ हैंड वॉशिंग/ सैनिटाइजिंग/ मास्क का उपयोग आदि) का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं /व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाइव पेंटिंग बनाकर हथिनी को आर्टिस्ट सुमन ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.