मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह,
थाना क्षेत्र के समसा एक पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी 35 वर्षीय जीवछ महतो का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम। थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी स्व गुलटेन महतो का पुत्र जीवछ महतो सीमावर्ती समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर के निकट यमुना कोल्डस्टोरेज में रहकर काम करता करता था। इसी दौड़ान रविवार को देर रात कोल्ड स्टोरेज के छत से गिरकर घायल हो गया था। जिसका इलाज के दौड़ान समस्तीपुर स्थित अस्पताल में मौत हो गया। मृतक की पत्नी किरण देवी का रो रो कर बुरा हाल था।पति के लाश से लिपट कर अपने जीवन का हाल पर रो रही थी। बाप रे बाप के दिखतैय हो बाप , दुगो बेटी छैय हो बाप केकरा भरोसे हो बाप। मृतक को दो पुत्री 11 वर्षीय रजनी तथा 4 वर्षीय अंजनी कुमारी एवं एक इकलौता पुत्र हर्षराज का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक ही घर का एक मात्र कमाऊ था उसके मरने के उपरांत घर बेसहारा हो गया है। मृतक मिलनसार और शांत प्रवृत्ति का व्यक्ति था। मृतक कैसे छत से गिरा ये कारण अब तक अस्पष्ट है। मौत की खबर मिलते ही स्थानीय मुखिया दिनेश कुमार राय , वार्ड सदस्य सुनील मांझी ,चंदन शर्मा, श्रृषिकेश सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।