कोर्ट के मुंशी सहित दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली
बेगूसराय /अजय शास्त्री
एंकर:- बेगूसराय चुनावी माहौल में भी अपराधियों का तांडव जारी पुलिस बनी मूक दर्शक कोर्ट के मुंशी सहित दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली
घायलों की स्थिति गंभीर,एक घायल पटना रेफर
बेगूसराय।शहर के पोखड़िया मोहल्ला में गुरुवार की देर रात बदमाशों ने घर में घुस कोर्ट के मुंशी पोखड़िया निवासी मो. साजिद व फल विक्रेता रामचंद्र साह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायलों में मो.साजिद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने हथियार के बल पर साजिद के की गाड़ी में तोड़फोड़ की।इसके बाद उसे गोली मारकर घायल कर दिया।परिजनों के अनुसार साजिद को पेट में गोली लगी है।वहीं, बदमाशों ने फल विक्रेता रामचंद्र साह को पहले जमकर पिटाई की उसके बाद उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया।घायल का एलेक्सिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार पोखड़िया निवासी रामचंद्र साह काली स्थान चौक के समीप फल बेच कर जीवन-यापन करता है।किसी बात से नाराज बदमाशों ने रात में रामचंद्र साह के घर पर चढ़ पहले तो जमकर उसकी पिटाई की,फिर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।बताया जा रहा है बदमाशों की संख्या लगभग आधे दर्जन थी।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू झा ने बताया कि पीड़ित रामचंद्र साह को पांव में गोली मारकर घायल कर दिया गया।उसका इलाज चल रहा है।इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।लिखित शिकायत के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।