Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से जंग में डार्क हॉर्स साबित हो रहे हैं शिक्षक 
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    कोरोना से जंग में डार्क हॉर्स साबित हो रहे हैं शिक्षक 

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना से जंग में डार्क हॉर्स साबित हो रहे हैं शिक्षक

    उमानाथ सिंह
    सरकार हों, नेता हों या फिर प्रेस मीडिया हों इस बात की चर्चा लगातार हो रही है कि पुलिस प्रशासन और डॉक्टर कोरोना शेर से लड़ने में लगे हुए हैं।
    निश्चित रूप से अगर कोई जान जोखिम में डाल कर इस कोरोना से युद्ध लड़ रहा है तो उसकी प्रशंसा होनी चाहिए उनका हमें उत्सवर्धन करना चाहिए।
    लेकिन इन सवों के बीच एक वर्ग ऐसा भी है जो बिना किसी शाबाशी के चुप चाप, निरंतर कोरोना से लड़ रहा है, जिसको न तो कोई विशेष सुविधाएं दी गई है और न ही उन्हें किसी तरह की बीमा भी की गई है और इनका उत्साहवर्धन करने वाला भी कोई नहीं है।
    आप गौर किये होंगे, अभी तक किसी ने भी शिक्षकों की सराहना नहीं की है जबकि इस बीमारी के प्रारंभ से ही सर्वप्रथम सारे शिक्षक स्कूल खोलकर मुहल्ले- मुहल्ले,गांव-गांव में जाकर छात्रों के घर में चावल और राशि का वितरण किये। इस क्रम में कई शिक्षकों को पुलिस प्रशासन का दंश भी झेलना पड़ा ।
    आज ये शिक्षक घर घर जाकर कोरोना का सर्वे कर रहे हैं इस सर्वे में जोखिम तो है ही बल्कि कहीं कहीं आम आवाम का कोपभाजन भी बनना पड़ रहा है।
    ये शिक्षक हर खतरा हर जोखिम उठाकर नीव के ईँट की भांति निरंतर लगे हैं।
    राष्ट्र संवाद ने इनके दर्द को समझा और कुछ शिक्षकों ने राष्ट्र संवाद से अपना दर्द भी साझा किया।
    राष्ट्र संवाद भी यह महसूस किया कि आज शिक्षकों को देखने वाला कोई नहीं है सब अपना पीठ खुद थपथपा रहे हैं पर जो वास्तव में इस युद्ध से लड़ रहे है मेहनत कर रहा है उसको देखने वाला समझने वाला कोई नहीं है।
    बिना किसी सुविधा के आज एक शिक्षक सुबह से शाम तक रेलवे स्टेशन हॉस्पिटल स्कूल और गांव के क्षेत्र में काम कर रहा है लेकिन इसकी सराहना कहीं नहीं हो रहा है ना तो कोई टीवी न्यूज़ में हो रही है और ना ही कोई कोई सरकार अथवा सरकार के मंत्री कर रहे हैं। जाहिर है हम शिक्षकों को कुछ दे नहीं सकते हैं तो कम से कम उनको सम्मान तो जरूर देना चाहिए जिनके वे हमेशा हकदार हैं।
    इस बात को भी समझना पड़ेगा कि भारत आज आगे है तो इसमें शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है अगर भारत जैसे देश में शिक्षकों को सम्मान नहीं मिले तो इससे दुखद बात हो ही नहीं सकती।
    आज हमें ये भी सोचना पड़ेगा कि आखिरकार ऐसा क्यों हो रहा है।
    राष्ट्र संवाद उन सभी गुरु जनों को नमन करती है जो इस कोरोना के जंग में निरंतर लगे हैं।।
    शिक्षक के साथ साथ शिक्षा विभाग के उन सभी अधिकारी कर्मचारी को भी शुभकामनाएं देती है जो चुप चाप कोरोना से युद्ध में लगे है।
    धन्यवाद।।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article परसुडीह थाना परिसर में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मीटिंग किया गया

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.