कुष्ट आश्रम के पूर्व मुखिया दिया व्हील चेयर…पवन जमशेदपुर, 19 मई, सरदार पटेल कुष्ट आश्रम बाराद्वारी में तपो साँड़ नामक ब्यक्ति सिर्फ एक व्हील चेयर न होने के काऱण पिछले छह महीने से एक कमरे में पड़ा था। कुष्ट आश्रम के पूर्व मुखिया शारीरिक रूप से दिब्यान है, गरीबी का दंश झेल रहा है रहा कहा कसर इस लोकडोवान ने पूरा कर दिया। स्तिथी ऐसी तो मन द्रवित हो जाये। जब उस आश्रम में मोदी आहार का वितरण करने गया तो परिवार ने आप बीती बताई। तय हुआ कि इनको व्हील चेयर प्रदान किया जाए। पवन अग्रवाल ने अपने स्तर से प्रयाश किया अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर के साथियो के साथ पुनः आज पटेल आश्रम पहुँच कर तपो साँड को साधन उपलब्ध कराया। पवन ने खुद अपने हाथों से उन्हें चेयर में बैठाया घर से बाहर निकाल कर आश्रम में घुमाया। उस ब्यक्ति के चेहरे पर खुशी देखकर आत्मा को शांति मिली। पवन अग्रवाल ने कहा कि इस परिवार को समाज के द्वारा गोद लेकर इनकी परेशानियो का आगे भी ख्याल रखा जाएगा।इस अवसर पर अमित अग्रवाल,सन्नी संघी,मितरु प्रधान,बिष्णु धानुक,सुमित अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल थे।