Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों के आय दुगुना करने हेतु मोदी सरकार प्रतिबद्ध : डाॅ गोस्वामी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    किसानों के आय दुगुना करने हेतु मोदी सरकार प्रतिबद्ध : डाॅ गोस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया गाँव में भाजपा ने किया किसान चौपाल का आयोजन

    किसानों के आय दुगुना करने हेतु मोदी सरकार प्रतिबद्ध : डाॅ गोस्वामी

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि किसानों के आय दुगुना करने हेतु मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। संसद में पारित कृषि विधेयक किसानों के हित में है। किसान अब अपने उपज को कहीं भी बेच सकते हैं। मंडी में ही फसल बेचने की अब बाध्यता नहीं होगी। डॉ गोस्वामी आज बहरागोड़ा प्रखंड के बड़सोल मंडल अंतर्गत मानुषमुड़िया गाँव में पार्टी द्वारा आयोजित किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। इस किसान चौपाल में प्रमुख किसान तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    डाॅ गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत केन्द्र सरकार ने किसानों को कृषि कार्य में सहायता हेतु 6 हजार रुपये प्रति किसान धन प्रदान किए हैं। कृषि विधेयक से किसानों को अपने पसीने का सही कीमत प्राप्त होगा। पूर्व की भांति फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा। किसानों को अपने फसल कहीं भी बेचने की स्वतंत्रता होने के कारण बिचौलियों के चंगुल से किसान मुक्त होंगे।

    डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विपक्ष बेवजह कृषि विधेयक का विरोध कर रहा है । कांग्रेस ने तो कभी भी किसानों के कल्याण के लिए ठोस कदम नहीं उठाये ।देश में लम्बे समय तक कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद किसानों के हालात में कोई बदलाव नहीं आया। विगत 6 वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान किसानों एवं कृषि के विकास हेतु अनेकानेक योजनाएं धरातल पर उतरी हैं । अन्नदाताओं के मर्जी के अनुरूप फसलें बाजार में बिकेंगी। अनाज के भंडारण तथा नई तकनीक हेतु सरकार विशेष प्रयत्न करेगी । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि कृषि विधेयक किसानों के लिए वरदान है।

    *किसान चौपाल को भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना मयी बेरा, जिला महामंत्री बाप्टु साव, किसान मोर्चा कार्यक्रम जिला प्रभारी सहदेव महतो, किसान मोर्चा जिला संयोजक श्रीवत्स घोष ने भी संबोधित किया।* कार्यक्रम का संचालन प्रबीर भोल ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता कमलकांत सिंह, पार्षद अर्जुन पूर्ती, उपमुखिया तरुण दास, राजा भोल, नीलेश बेरा, बापी चंद, काली रंजन भोल, परमेश्वर नायक, अशोक दास, खिटिश नायक, आशीष भोल, नगेन गोप, चिरंजीव दास, शंभू शीट, स्वरूप भोल, धर्मा नायक, वसंत महाकुड़ सहित कई किसानों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article कृषि विधेयक पर सांसद विद्युत महतो ने लगाया ग्राम चौपाल, किसानों को विधेयक की बारीकियों से कराया अवगत
    Next Article चुनाव को लेकर उड़नदस्ता टीम  ने किया  सघन वाहन जांच 

    Related Posts

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    May 13, 2025

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.