Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कासिम सुलेमानी के जनाजे में जमा हुए 10 लाख लोग, भगदड़ मचने से 35 की मौत
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    कासिम सुलेमानी के जनाजे में जमा हुए 10 लाख लोग, भगदड़ मचने से 35 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: अमेरिकी ड्रोन के निशाने पर आए ईरान के शीर्ष कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी के जनाजे में भगदड़ मच गई, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई और 48 लोग घायल हो गए. ईरान के सरकारी टेलीविजन के अनुसार मंगलवार को सुलेमानी के गृह नगर करमान में काफी संख्‍या में भीड़ उनके जनाजे में शामिल होने पहुंची थी. तभी मंगलवार को भगदड़ मच गई. ईरान की स्थानीय मीडिया इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज के प्रमुख पीरहुसैन कुलीवंद के हवाले से कहा गया है कि भगदड़ में कई लोग मारे गए हैं. हालांकि, उन्होंने मृतकों का आंकड़ा नहीं बताया गया है. बता दें कि सोमवार को राजधानी तेहरान में हुए जनाजे के जुलूस में 10 लाख से ज्यादा लोग जमा हुए थे.जनरल कासिम सुलेमानी ईरान में काफी लोकप्रिय थे. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनाजे में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही. स्कूल-कॉलेज की छात्राएं भी उनके जनाजे में पहुंचीं. जनाजे में शामिल ज्यादातर लोग डेथ टू ट्रम्प (ट्रम्प को मौत) के नारे लगा रहे थे.ईरान में सुलेमानी के जनाजे में शामिल भीड़ की फोटो टि्वटर पर शेयर करते हुए विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने कहा, क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपनी पूरी जिंदगी में इतनी भीड़ देखी होगी. क्या तुम अब भी क्षेत्र के बारे में जानकारी के लिए अपने जोकरों पर निर्भर रहोगे? क्या तुम्हें अभी भी लगता है कि तुम इस महान देश और इसके लोगों को तोड़ सकते हो? उन्‍होंने यह भी कहा, पश्चिमी एशिया से अमेरिका की शैतानी मौजूदगी का खात्मा शुरू हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली, मौत
    Next Article पश्चिम बंगाल में एक लड़की का गैंगरेप कर जिंदा जलाया, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.