Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को क्वारैंटाईन सेंटर पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का आग्रह किया
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को क्वारैंटाईन सेंटर पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का आग्रह किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *दिनांक 15.05.2020 को कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदर्भ में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत समीक्षात्मक बैठक में प्राप्त दिशा-निर्देश के संबंध में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) ने पुलिस अधीक्षक को क्वारैंटाईन सेंटर पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने को कहा।*

    ■ *अपने क्षेत्रान्तर्गत दूसरे राज्यों से पैदल झारखण्ड में प्रवेश करने वाले अप्रवासियों को जिले के बार्डर पर ही रोका जाय एवं उन्हें संबंधित दण्डाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा से समन्वय स्थापित करते हुए बस/ गाड़ी द्वारा निकटतम स्थान पर स्थापित रिलीफ कैंप में आवासित कराते हुए उन्हें खाना पीना खिलाने के उपरांत वाहनों से गंतव्य तक भेजें*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने कहा कि अप्रवासी श्रमिकों की अन्य राज्यों से जामताड़ा जिले में वापसी, उनकी सैम्पलिंग, जाॅंच, क्वारेंटाईन सेंटरों में उनकी सम्यक् व्यवस्था, नियोजन आदि के प्ररिप्रेक्ष्य में आने वाला समय काफी महत्वपूर्ण तथा चुनौतिपूर्ण रहने वाला है, बाहर राज्य से आने वाले श्रमिकों के जामताड़ा वापसी के क्रम में श्रमिकों को सरकारी क्वारैंटाईन सेंटर में रखा जाना है जिसके लिए उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया जो कि निम्नवत है :-
    1. क्वारैंटाईन सेंटर में अपेक्षित संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाय ताकि कोई भी व्यक्ति वहाॅं से भागे नहीं। अगर जिला में अपेक्षित संख्या में सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं हो तो अतिरिक्त बल हेतु पुलिस मुख्यालय Requisition को भेजा जाय।
    2. राज्य सरकार द्वारा निकट भविष्य में शराब की दुकानों को खोलने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। उक्त के संबंध में अधीक्षक, उत्पाद जामताड़ा को निर्देशित करते हुए जिला में उपलब्ध शराब की दुकानों की मैपिंग कर वहाॅं पर कम-से-कम 05 दिनों तक पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय ताकि ग्राहकों में सामाजिक दूरी के सिद्धांत के अनुपालन के साथ-साथ विधि-व्यवस्था का संधारण भी कराया जा सके।
    3. सभी थाना प्रभारियों/ पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाय कि अपने क्षेत्रान्तर्गत दूसरे राज्यों से पैदल झारखण्ड में प्रवेश करने वाले अप्रवासियों को जिले के बार्डर पर ही रोका जाय एवं उन्हें संबंधित दण्डाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा से समन्वय स्थापित करते हुए बस/ गाड़ी द्वारा निकटतम स्थान पर स्थापित रिलीफ कैंप में आवासित कराया जाय। वहाॅं पर उनके लिए खाना/ पानी की व्यवस्था रखी जाय। तदोपरान्त उन्हें अपने गंतव्य तक पहुॅंचाने हेतु वाहन की व्यवस्था की जाय। दूसरे राज्यों के मामले में स्टेट नोडल आॅफिसर को संसूचित करने हेतु जिला स्तर पर गठित संबंधित स्टेट नोडल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाय।
    4. लाॅकडाउन में भी शहरी क्षेत्रों में गाड़ियों की बढ़ती संख्या एवं भीड़ को देखते हुए अनुरोध है कि इस संबंध में नियमित रूप से सघन जाॅंच कराई जाय ताकि लाॅकडाउन में निहित उद्देश्यों को सुनिश्चित कराया जा सके।

    5. चेक पोस्ट समेत कतिपय स्थानों से पुलिस बलों द्वारा अप्रवासी श्रमिकों के साथ अनुचित तरीके से पेश आने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस संबंध में अनुरोध है कि वरीय पदाधिकारियों को इस संबंध में नजर रखने हेतु अवगत कराया जाय।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रवासी मजदूरों को कराया गया भोजन
    Next Article पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, 98 लोग थे सवार

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.