निजाम खान
*उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने औद्योगिक संस्थानों के संचालन कि अनुमति देने हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, गोपनीय शाखा जामताड़ा श्री विजय केरकेट्टा को संचालन कि अनुमति हेतु वरीय पदाधिकारी बनाया*
*इच्छुक उद्योग/ प्रतिष्ठान संचालक विहित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।*
Covid-19 के संक्रमण एवं इसके प्रादुर्भाव को देखते हुए इसके नियंत्रण हेतु Ministry of Home Affairs (MHA) ds Order No. 40-3/2020-DM-1(A), dated 15.04.2020 द्वारा दिनांक 03.05.2020 तक Lockdown को विस्तारित किया गया है। उक्त Lockdown की अवधि में जनता की कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से निहित शर्तों के साथ दिनांक 20.04.2020 के बाद अतिरक्ति गतिविधियों के संचालन को अनुमान्य किया गया है। उक्त छुट का वर्तमान में प्रभावी दिशा निर्देशों के सख्त अनुपालन के आधार पर संबंधित राज्यों/ केन्द्रशासित प्रदेशों/ जिला प्रशासनों द्वारा संचालित कराया जाना है।
उक्त के आलोक में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) जिले में औद्योगिक प्रतिष्ठानों (सरकारी एवं निजी) के संचालन की अनुमति हेतु श्री विजय केरकेट्टा, उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, जामताड़ा को वरीय पदाधिकारी बनाया है एवं निदेश दिया गया है कि वे गोपनीय शाखा में संबंधित प्रतिष्ठानों से ई-मेल के माध्यम से प्राप्त आवेदन के आलोक में निर्धारित शर्तों के अनुरूप अनुमति हेतु उपायुक्त के समक्ष उपस्थापित करेंगे।
*इच्छुक उद्योग/ प्रतिष्ठान जिन्हें अनुमति की आवश्यकता हो वे इस हेतु विहित प्रपत्र में (विहित प्रपत्र जामताड़ा जिले के बेवसाईट www.jamtara.nic.in पर उपलब्ध है) ई-मेल [email protected] पर आवेदन देंगे।*