Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपसी समन्वय स्थापित कर दोनों राज्यों के अधिकारी करें कार्य
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार राष्ट्रीय

    आपसी समन्वय स्थापित कर दोनों राज्यों के अधिकारी करें कार्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2019No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपसी समन्वय स्थापित कर दोनों राज्यों के अधिकारी करें कार्य
    वाहट्स एप्प ग्रुप के माध्यम से जुड़े रहेंगे दोनों राज्य के अधिकारी
    श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाय पूरा
    राजकीय श्रावणी मेला, 2019 के सफल संचालन के लिए सुल्तानगंज से देवघर तक श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था मिले तथा दोनों राज्यों के बीच कैसे को-ओर्डिनेशन मजबूत हो, इसके लिए झारखण्ड एवं बिहार इंटर स्टेट को-ओर्डिनेशन की बैठक देवघर परिसदन में आयोजित की गई। बैठक में संथाल परगना आयुक्त श्री विमल, भागलपुर आयुक्त श्रीमती वन्दना किनी, डीआईजी भागलपुर व मुंगेर श्री विकास वैभव, डीआईजी संथाल परगना आर के लकड़ा, जिलाधिकारी, भागलपुर श्री प्रणव कुमार, जिलाधिकारी, मुंगेर श्री राजेश मीना, जिलाधिकारी, बांका श्री कुन्दन कुमार एवं उपायुक्त दुमका श्रीमती राजेश्वरी बी, देवघर उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा के अलावे भागलपुर एसएसपी आशीष भारती, मुंगेर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार, जमुई पुलिस अधीक्षक श्री जग्गुनाथ रेडडी, पुलिस अधीक्षक, दुमका श्री वाई बी रमेश, पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमर सिंह, भागलपुर, बांका एवं जमुई के संबंधित विभाग के विभिन्न आलाधिकारी आदि उपस्थित थे।
    उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा मौके पर उपस्थित सभी आलाधिकारियों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गयी।
    बैठक की शुरूआत करते हुए संथाल परगना आयुक्त श्री विमल कुमार द्वारा बतलाया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करना है, ताकि सुल्तानगंज से जल भरने के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा जिन-जिन स्थानों से होकर पैदल यात्रा की जाय, वहां श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। इसके लिए कांवरिया मार्ग में पड़ने वाले सभी जिलों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाय, ताकि श्रद्धालु सुगमतापूर्वक जलार्पण कर पायें और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।
    संथाल परगना आयुक्त द्वारा आगे जानकारी दी गई कि श्रावणी मेला के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु देवघर व दुमका आते हैं। ऐसे में उन सभी को व्यवस्थित व सुगमतापूर्वक से जलार्पण कराना प्रशासन के लिए एक चुनौतिपूर्ण कार्य है। यहां आगन्तुक सभी श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पूरे मेला क्षेत्र में कई होल्डिंग प्वाइंट बनाये गये हैं, जहां सभी मूलभूत सुविधाएँ यथा- बिजली, पंखा, शौचालय, मोबाईल चार्जिंग, स्वास्थ्य सुविधा, स्नानागार व पेयजल सुविधा आदि होंगी। इसके अलावा पूर्व की तरह गर्मी को देखते हुए होल्डिंग प्वाइंट में मिस्ट शाॅवर सिस्टम की भी व्यवस्था की जायेगी, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को गर्मी व थकान से निजात मिलेगी।
    संथाल परगना आयुक्त द्वारा आगे बतलाया गया कि इस बार मेला क्षेत्र के सारे नियंत्रण कक्ष को एक हीं जगह पर मानसरोवर के पास बनाया जा रहा है, ताकि उसके माध्यम से मेला क्षेत्र में हो रहे गतिविधियों पर चैबिसों घंटे नजर रखी जायेगी एवं त्वरित कार्रवाई की जायेगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सूचना तकनीकी को और भी सुदृढ़ किया जायेगा। आधुनिक सूचना तकनीकी व्हाट्स एप्प में अधिक से अधिक दोनों राज्यो के अधिकारियों को जोड़ा जायेगा, ताकि सूचना मिलते हीं त्वरित कार्रवाई की जा सके। वहीं हाॅटलाईन से चैबिसों घंटे दोनों राज्य के आलाधिकारी जुड़े रहेंगे। इसके अलावे सीमावर्ती इलाकों में वायरलेस सिस्टम को और भी दुरूस्त किया जायेगा और वायरलेस की फ्रिक्वेंसी भी इन इलाकों में बढ़ाई जायेगी। साथ हीं संथाल परगना आयुक्त द्वारा बतलाया गया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान व भीड़ नियंत्रण हेतु देवघर पुलिस द्वारा भागलपुर जिला अन्तर्गत सुल्तानगंज एवं बांका जिला के इनारावरण एवं सुईया में कुल तीन अस्थाई पुलिस चौकी बनायी जाएगी, ताकि उसके माध्यम से कांवरिया मार्ग के पल-पल की जानकारी का आदान-प्रदान होता रहे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान वीआइपी पास की सुविधा नहीं मिलेगी. लेकिन शीघ्र दर्शनम की सुविधा यथावत रहेगी. अत्यधिक भीड़ का दबाव रहने के कारण रविवार-सोमवार को शीघ्र दर्शनम की सुविधा नहीं दी जायेगी।
    इसके अलावे आयुक्त द्वारा सभी आलाधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान सोशल मीडिया पर भी विशेष ध्यान रखा जाय, ताकि किसी प्रकार की अफवाहों पर तुरंत पूर्णविराम लगाया जा सके।
    भागलपुर आयुक्त श्रीमती वंदना किनी द्वारा बतलाया गया कि पूरे मेला के दौरान बिहार एवं झारखण्ड के आलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था कायम रखी जायेगी। सूचनाओं का आदान-प्रदान की व्यवस्था रहेगी, जिसके माध्यम से भीड़ नियंत्रण में सहुलियत होगी। साथ हीं श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण भी कराने में मदद मिलेगी। इसके अलावे उन्होंने बताया कि श्रावणी मेले में जलार्पण संबंधी जो व्यवस्था की गई है एवं रूटलाईनिंग का मैनेजमेंट, खान-पान व आवासन आदि की जो सुविधाएं हैं, उन सभी सूचनाओं से संबंधित बड़े होर्डिंग्स का अधिष्ठापन इस बार सुल्तानगंज से लेकर देवघर व अन्य इलाकों में कराये जायेंगे, ताकि इससे यहां आगन्तुक कांवरियों को आवश्यक जानकारी मिल सके। इसके अलावा उन्होंने उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा के आग्रह पर बिहार से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों के छतों पर किसी भी सूरत में श्रद्धालुओं को न बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। भागलपुर आयुक्त श्रीमती वंदना किनी ने कहा कि देवघर में मेले में जो जलार्पण की व्यवस्था बनायी गयी। रूटलाईनिंग का जो मैनेजमेंट है. खान-पान, आवासन आदि की जो सुविधाएं हैं, सभी सूचनाओं से लैस बड़े-बड़े होर्डिंग्स इस बार सुल्तानगंज से जमुई, मुंगेर सहित अन्य इलाकों में लगेंगे। इससे बिहार से आने वाले कांवरियों को सही सूचना मिल जायेगी।
    भागलपुर आयुक्त ने बताया कि देवघर के अधिकारियों की टीम सीधे बांका, जमुई, भागलपुर के अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। देवघर में कांवरियों के भीड़ के दबाव की जानकारी शेयर करेंगे। देवघर में अत्यधिक भीड़ का दबाव होने की स्थिति में कांवरिया पथ पर ही श्रद्धालुओं को रोकने का प्रयास कि जायेगा। साथ हीं कोशिश की जायेगी कि सोमवारी को होने वाले देवघर में आगन्तुक श्रद्धालुओं को अत्यधिक भीड़ को होल्डिंग प्र्वाइंटस के माध्यम से कम किया जाय। इसके अलावे उन्होंने डाक बम को पूर्व की तरह इस वर्ष भी किसी प्रकारी सुविधा मुहैया करायी जायेगी इसको लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार बिहार में कराये जाने का आग्रह किया। साथ हीं उन्होंने मेला के दौरान प्रतिदिन के रिर्पाेट का आदान-प्रदान सुनिश्चित करने की बात कही।
    बैठक के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान आगन्तुक श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुख-सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी सभी दी गयी।
    इसके अलावा उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जानकारी दी गयी कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान पूर्व की भांति इस वर्ष भी मांस-मदिरा की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। लगभग श्रावणी माह में 40 लाख व भादो में 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में सभी का सहयोग पूर्व की तरह मिलता रहे तो मेला के सफल संचालन में काफी सुविधा होगी।
    बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। साथ हीं दोनों राज्यों में सुल्तानगंज से देवघर और सभी कांवरिया पथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगें। इसके अलावे देवघर की सारी व्यवस्थाओं से जुड़े बैनर-पोस्टर जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर एवं सुल्तानगंज के कावरिया रूट में लगाये जायेंगें। इसके अलावे दोनो राज्यों के संबंधित अधिकारी चैबिसों घंटे सम्पर्क में रहेंगें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहनपुर विद्यालय भवन में अखिल भारतीय किसान सभा का जिला स्तरीय बैठक आयोजित
    Next Article राजद के प्रदेश सचिव अशोक माजी ने किया क्षेत्र भ्रमण ,ग्रामिण समस्याओं से हुए रू-ब-रू |

    Related Posts

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    May 13, 2025

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.