Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेजन को झटका, फ्यूचर-रिलायंस रिटेल डील पर रेगुलेटर्स लें फैसला :दिल्ली हाईकोर्ट
    Breaking News Business Headlines

    अमेजन को झटका, फ्यूचर-रिलायंस रिटेल डील पर रेगुलेटर्स लें फैसला :दिल्ली हाईकोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली, देश की सबसे बड़ी रिटेल डील का रास्ता साफ होता जा रहा है. सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने फ्यूचर ग्रुप और अमेजन विवाद मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए, रेगुलेटर्स को निर्देश दिया है कि वे फ्यूचर ग्रुप के आवेदन और आपत्तियों पर कानून के अनुसार निर्णय करें. हलांकि कोर्ट ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि अमेजन को रेगुलेटर्स से बातचीकर करने से रोका जाए.

    अक्तूबर में सिंगापुर की एक मध्यस्थता अदालत ने रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप की डील पर अंतरिम रोक लगा दी थी. दिल्ली हाई कोर्ट ने रेगुलेटर्स को इस विवाद पर निर्णय करने का आदेश दे कर संकेत दिया है कि मामले को भारतीय कानून व्यवस्था के तहत ही सुलझाया जाएगा.

    दिल्ली हाईकोर्ट ने माना कि रिलायंस को सौदे की मंजूरी देने वाला FRL बोर्ड रिज़ॉल्यूशन मान्य है और पहली नजर में वैधानिक प्रावधानों के अनुसार लगता है. अमेजन ने इसे अमान्य करार दिया था. 132 पेज के अपने आदेश में हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अमेजन ने फेमा और एफडीआई के नियमों का उल्लधंन किया है. अमेजन ने विभिन्न समझौते करके FRL पर नियंत्रण करने की कोशिश की जिसे सही नही ठहराया जा सकता. कोर्ट ने कहा कि अगर फ्यूचर और रिलायंस को अमेजन की हरकतों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है तो उस पर सिविल कार्यवाही हो सकती है.

    अब बॉल सेबी, NCLT व अन्य रेगुलेटर्स के पाले में है. उन्हें इस मामले पर फैसला लेने की हरी झंडी कोर्ट से मिल चुकी है. इससे पहले, 20 नवंबर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर समूह के सौदे को मंजूरी दे दी थी. जिसके बाद दोनों कंपनियां डील को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं. CCI के फैसले से अमेरिकी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को तगड़ा झटका लगा था.

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडायरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने इस साल अगस्त में फ्यूचर ग्रुप के रीटेल एंड होलसेल बिजनेस और लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग बिजनेस के अधिग्रहण का ऐलान किया था. इस डील के बाद फ्यूचर ग्रुप के 420 शहरों में फैले हुए 1,800 से अधिक स्टोर्स तक रिलायंस की पहुंच बन जाती. यह डील 24713 करोड़ में फाइनल हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकरायी कार, पाँच लोग जिंदा जले
    Next Article सहयोगी दल पर हार का ठीकरा फोड़ने की बजाय अपने गिरेबां में झांके राजद : सुशील

    Related Posts

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.