Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकार सुभाष हत्या कांड का पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने किया खुलासा
    Uncategorized

    पत्रकार सुभाष हत्या कांड का पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने किया खुलासा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय : पत्रकार सुभाष कुमार हत्याकांड में शामिल अभियुक्त रौशन कुमार , प्रियास कुमार कुमार उर्फ गोलू पे० सुशील महतो सा० छोटी रानीसकरपुरा थाना- गंगौर जिला – खगड़िया जो गिरफ्तारी के भय से फर्जी आधार कार्ड बनाकर चंदन नगर थाना अंतर्गत पश्चिम बंगाल में रह रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कि जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनो अपराधकर्मी को बखरी ( परिहारा ) थाना द्वारा
    9 जुलाई .22 को पुलिस रिमांड पर लाया गया । गहराई से पूछताछ के क्रम में इन लोगों के द्वारा इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी तथा पूछताछ में हत्याकांड का कारण बताया कि साखों गाँव की एक लड़की द्वारा 20. मई 22 को नवीन महतो की शादी में डी०जे० पर डांस करने हेतु बुलाया गया था। डीजे पर डांस के क्रम में रौशन कुमार ,प्रियासु कुमार, सौरव कुमार उर्फ गोलू को साखों के ग्रामीणों के साथ नाचने के दौरान विवाद हुआ। बदला लेने की नियत से इन तीनो एवं बाबुल राठौड़ उर्फ बबलू पे महेश शर्मा के साथ मिलकर पुन: शाम में पुराने विवाद को लेकर साखो गाँव के मंदिर के पास रौशन कुमार, प्रियांसु कुमार , सौरव उर्फ गोलू एवं बाबुल रढ़ौर उर्फ बबलू का ग्रामीणों तथा सुभाष के साथ पुनः नोक झोक हुआ उसी क्रम में प्रियांसु एवं रौशन के द्वारा पत्रकार सुभाष कुमार को गोली मार दी गयी ।भागने के बाद ये लोग रोसड़ा स्टेशन गये उसके बाद दलसिंहसराय स्टेशन , उसके बाद बरौनी स्टेशन पहुँच कर वहाँ से ट्रेन पकड़ कर कटनी मध्य प्रदेश चले गये जहाँ से ये लोग दिल्ली गये फिर उड़ीसा आ गये कुछ दिन उडीसा में रहने के बाद चंदन नगर थाना क्षेत्र जिला – हूगली पश्चिम बंगाल में फर्जी आधार कार्ड बनाकर किराये के मकान में रहने लगे । बेगूसराय पुलिस द्वारा लगातार (Intelligence share) इन राज्यों की पुलिस के साथ किया जा रहा था । पुलिस की भनक मिलते ही इन्हें गिरफ्तार कर चंदननगर ( पश्चिम बंगाल ) थाना कांड सं0 153 / 22. दिनांक 30.06.22 धारा -465 / 468 / 471 / 120 बी / 34 भा०द०वि० में न्यायिक हिरासत में भेजा गया और उस कांड से इस हत्याकांड में रिमाड किया गया जिन्हें 9.जुलाई.22 को बेगूसराय पुलिस ने रिमांड पर लिया । पुछताछ के क्रम में संलिप्तता स्वीकार किया गया। हत्याकांड कांड में प्रयुक्त एक देशी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है । 20.मई.22 को पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या हुयी थी जिसमें पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार बेगूसराय द्वारा काण्ड का उदभेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था । इस कांड में संलिप्त 02 आपराधकर्मी पूर्व में पुलिस की दविश के कारण आत्मसमर्पण कर चूके हैं । शेष 03 अभियुक्त की गिरफ्तारी चंदननगर पश्चिम बंगाल से हो चुकी है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहामहिम के कार्यक्रम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार पांडे ने उठाया सवाल
    Next Article वारी के एक व्यक्ति लापतः परिजन थक हार कर थाने में किया शिकायत

    Related Posts

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    June 25, 2026

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.